विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका में 7 भारतीय गिरफ्तार, बीड़ी-सिगरेट बनाने वाले केंदू पत्तों की तस्करी करने का आरोप

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:02 PM (IST)

श्रीलंकाई नौसेना ने 2,400 किलो केंदू पत्तों की तस्करी के आरोप में सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

केंदू पत्तों की तस्करी के आरोप में सात भारतीय गिरफ्तार

केंदू पत्तों की तस्करी के आरोप में सात भारतीय गिरफ्तार

HighLights

  1. श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया।

  2. 2,400 किलो केंदू पत्तों की तस्करी का आरोप।

  3. केंदू पत्ते बीड़ी-सिगरेट बनाने में उपयोग होते हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार को बताया कि उसने 2,400 किलो केंदू के पत्तों की तस्करी की कोशिश कर रहे सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा, 'यह अभियान वेस्टर्न नेवल कमांड को मिली जानकारी के आधार पर चलाया गया था। दो संदिग्ध भारतीय नौकाओं और इलाके में मौजूद दो स्थानीय छोटी नावों को देखे जाने के बाद उन्हें रोका गया।'

11 लोगों को हिरासत में लिया गया

नौसेना ने बताया कि बुधवार को पुट्टलम जिले के उडप्पुवा तट के पास एक निगरानी अभियान के दौरान नौकाओं पर सवार सात भारतीय नागरिकों और छोटी नावों पर मौजूद चार श्रीलंकाई नागरिकों को हिरासत में लिया गया।

नावों की तलाशी लेने पर 2,400 किलो केंदू के पत्ते मिले, जो 60 बोरियों में भरे हुए थे। नौसेना ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों, नावों और केंदू पत्तों को कोलंबो स्थित कस्टम्स प्रिवेंटिव आफिस को सौंप दिया जाएगा।

केंदू पत्तों का इस्तेमाल बीड़ी बनाने में किया जाता है। बाजार में मिलने वाली सिगरेट की ऊंची कीमतों के बीच, सस्ती बीड़ियों की मांग को पूरा करने के लिए इन पत्तों की श्रीलंका में तस्करी की जाती है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- बंगाल में क्यों घट रही नीलकंठ पक्षी की संख्या? 10 साल में हो गई आधी