चिली में गायब हुए सैन्य विमान की खोज जारी, 38 लोग थे सवार
चिली में मंगलवार को एक सैन्य विमान उड़ान भरने के बाद गायब हो गया। इस रहस्मय तरीके से गायब हुए विमान की तलाश जारी है। इस विमान में कम से 38 लोग सवार थे।
सैंटियागो, एपी। चिली में मंगलवार को एक सैन्य विमान उड़ान भरने के बाद गायब हो गया। इस रहस्मय तरीके से गायब हुए विमान की तलाश जारी है। इस विमान में कम से 38 लोग सवार थे। यह सैन्य विमान अंटाकर्टिका जा रहा था। चिली के अधिकारियों के तरफ से कहा गया है कि गायब हुए विमान के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई विमान लिए गए हैं। यह विमान इसकी खोज में लगे हुए हैं। इसके अलावा कहा गया है कि जिस स्थान से प्लेन का संपर्क टूटा है उस तरफ भी पूरी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेडियो संपर्क टूटने के चलेत विमान खो गया।
इन देशों से ली गई मदद
चिली के अधिकारियों के तरफ से कहा गया है कि गायब हुए विमान के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई विमान लिए गए हैं। यह विमान इसकी खोज में लगे हुए हैं। इसके अलावा कहा गया है कि जिस स्थान से प्लेन का संपर्क टूटा है उस तरफ भी पूरी जांच की जा रही है।
खोज के लिए लगाए गए 13 हवाई जहाज
इसके लिए कम से कम कम 13 हवाई जहाज लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन ने काफी अच्छी स्थिति में उड़ान भरी थी। इस दौरान काफी तेज हवाएं चल रही थी और ताममान कम था। उड़ान भरने के 7 घंटे इस विमान का संपर्क टूट गया था।
राष्ट्रपति ने जताई निराशा
हरक्यूलिस सी 130 विमान में 17 क्रू मेंबर और 21 यात्री सवार थे। वहीं राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने इस घटना पर निराश जताई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस विमान को खोजने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
इससे पहले भी खो चुके हैं विमान
हवाई विमान खोन की यह पहला घटना नहीं है। इससे पहले भी देशभर से विमानों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की खबरें आती रहती हैं।