स्कॉटलैंड के आसमान में दिखी रंग-बिरंगी रोशनी, दिलचस्प तस्वीरें आईं सामने
यह एक प्रकार की यह खगोलीय घटना थी, जिसे 'ऑरोरा बोरियालीस' या नॉदर्न लाइट्स कहा जाता है।
लंदन, एजेंसी। स्कॉटलैंड में सूरज ढलने के बाद आसमान का रंग काला होने की बजाय रंग-बिरंगा हो गया। पूर्वी क्षेत्र में लोगों ने आसमान में यह रोशनी देखी, जिसे यहां 'स्टीव' नाम दिया गया। यह घटना सितंबर से मार्च महीने के बीच कई बार देखी जा सकती है। इस बार शेटलैंड, कैथनेस और एबरडीनशायर में लोगों ने इसे देखा और सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें भी साझा की।
यह एक प्रकार की यह खगोलीय घटना थी, जिसे 'ऑरोरा बोरियालीस' या नॉदर्न लाइट्स कहा जाता है। जब सूरज से बड़ी संख्या में निकलने वाले अणु धरती के वायुमंडल से टकराते हैं तो वायुमंडल में मौजूद गैसों के अणु से होकर गुजरने पर वह चमकने लगते हैं।
इसी वजह से आसमान में हरे, बैंगनी, पीले समेत कई रंगों की रोशनी दिखने लगती है। इसे ऑरोरा बोरियालीस कहा जाता है।
स्कॉटलैंड में बैंगनी रोशनी स्कॉटलैंड में जो रोशनी देखी गई, उसे यहां स्टीव कहा जाता है। इसमें आमतौर पर बैंगनी रंग ही देखा जाता है। यह अन्य देशों की दिखने वाली रोशनी की तुलना में बेहद पतली होती है।
करीब एक घंटे तक स्कॉटलैंड के आसमान में लोगों ने इसे देखा। इसके साथ 'ऑरोरा बोरियालिस' भी देखा गया, जिसमें हरे रंग की रोशनी थी।