Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Plane Crash: पिछले साल 68 लोगों की मौत... दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास; 1992 का विमान हादसा था सबसे भयावह

    नेपाल में घातक हवाई दुर्घटनाओं का दुखद इतिहास रहा है। बुधवार की दुर्घटना से पहले साल 2000 से अब तक देश में 19 हवाई दुर्घटनाएं हो चुकी है। 1992 के बाद से देश में सबसे भीषण हवाई दुर्घटना नेपाल की यति एयरलाइंस हुई थी। ये विमान हादसा 15 जनवरी 2023 को हुआ था। इस विमान में सवार 68 यात्रियों की मौत हो गई थी।

    By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 24 Jul 2024 02:05 PM (IST)
    Hero Image
    दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास (Image: Jagran)

    रॉयटर्स, काठमांडू। Nepal Plane Crash: बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शोर्य एयरलाइंस का विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है।

    टीआईए के प्रवक्ता सुभाष झा ने बताया कि पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्थल से अठारह शव बरामद किए गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में क्यों होते हैं इतने विमान हादसे

    नेपाल में विमान हादसों का सबसे बड़ा कारण वहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ है। यहां चट्टानों को काटकर रनवे को तैयार किया जाता है, लेकिन सभी रनवे की लंबाई काफी सीमित होती है। दरअसल, नेपाल में एक तरफ अगर रनवे है तो दूसरी तरफ खाई। इसी वजह से लैंडिंग के समय विमान को काफी बैलेंस करते हुए टैकऑफ करना पड़ता है। यहां कई ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच संकरी घाटियां हैं, जहां कई बार विमानों को मोड़ने में काफी कठिनाई आती है। यहीं कारण है कि विमान हादसे का शिकार हो जाते है। 

    घातक हवाई दुर्घटनाओं का दुखद इतिहास

    बता दें कि इस देश में घातक हवाई दुर्घटनाओं का दुखद इतिहास रहा है। बुधवार की दुर्घटना से पहले, साल 2000 से अब तक देश में 19 हवाई दुर्घटनाएं हो चुकी है। नेपाल में हुए विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर आइये डालते है एक नजर..

    24 जुलाई, 2024

    नेपाल की राजधानी काठमांडू से उड़ान भरते समय बॉम्बार्डियर CRJ 200 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। 

    11 जुलाई, 2023

    मध्य नेपाल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। सोलुखुनवु जिले से रवाना हुए इस हेलिकॉप्टर में पांच मैक्सिकन नागरिक और एक नेपाली पायलट सवार थे।

    15 जनवरी, 2023

    नेपाल की यति एयरलाइंस द्वारा संचालित 72 लोगों को ले जा रहा एक ट्विन-इंजन एटीआर 72 विमान पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी लोग मारे गए थे। यह 1992 के बाद से देश में सबसे भीषण हवाई दुर्घटना थी। 1992 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान काठमांडू में उतरने की कोशिश करते समय एक पहाड़ी से टकरा गया था, जिसमें सवार सभी 167 लोग मारे गए थे।

    29 मई, 2022

    काठमांडू से 125 किलोमीटर (80 मील) पश्चिम में पोखरा से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद डे हैविलैंड कनाडा DHC-6-300 ट्विन ओटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार 16 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन नागरिकों की मौत हो गई थी।

    27 फरवरी, 2019

    पूर्वी नेपाल में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें पर्यटन मंत्री सहित उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

    12 मार्च, 2018

    यूएस-बांग्ला एयरलाइंस द्वारा संचालित एक बांग्लादेशी विमान में सवार 71 लोगों में से 51 की मौत हो गई थी। यह काठमांडू के हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

    फरवरी 24, 2016

    खराब मौसम की वजह से एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार सभी 23 लोगों की मौत हो गई। तारा एयर द्वारा संचालित ट्विन ओटर विमान पश्चिमी नेपाल में पोखरा से जोमसोम के लिए रवाना हुआ था। 

    28 सितंबर, 2012

    काठमांडू से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक छोटा प्रोपेलर-चालित डोर्नियर विमान एक पक्षी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सात ब्रिटिश और पांच चीनी यात्रियों सहित 19 लोगों की मौत हो गई थी।

    यह भी पढे़ं: Nepal Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ होते ही प्लेन काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त; 18 लोगों की मौत

    यह भी पढे़ं:  नेपाल विमान हादसे के 15 माह बाद मिला मुआवजा, लेकिन अब भी आवास के लिए इंतजार; जर्जर घरों में रहने को मजबूर पीड़ित परिवार