विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

35 साल बाद सऊदी अरब में सिनेमाघर पर लगी रोक हटी, 18 अप्रैल को शुरू होगा पहला सिनेमाघर

By Nancy BajpaiEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 01:31 PM (IST)

35 साल बाद सऊदी अरब में 18 अप्रैल को पहले सिनेमाघर की शुरुआत होगी। एएमसी एंटरटेनमेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है।

35 साल बाद सऊदी अरब में सिनेमाघर पर लगी रोक हटी, 18 अप्रैल को शुरू होगा पहला सिनेमाघर
35 साल बाद सऊदी अरब में सिनेमाघर पर लगी रोक हटी, 18 अप्रैल को शुरू होगा पहला सिनेमाघर

रियाद (एजेंसी)। शहजादे सलमान की बदौतल सऊदी अरब बदलाव की राह पर है। जिसके तहत 35 साल के लंबे वक्त के बाद 18 अप्रैल को सऊदी अरब में पहला सिनेमाघर शुरू होगा। पहला सिनेमाघर राजधानी रियाद में खोलने की योजना बनाई जा रही है। सऊदी ने पिछले साल उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया था। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म थिएटर श्रृंखला, एएमसी एंटरटेनमेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है। यह अमेरिकी कंपनी अगले पांच वर्षों में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से ज्यादा सिनेमाघरों की शुरुआत करेगी।

बता दें कि 1970 के दशक में सऊदी अरब में कुछ सिनेमाघर हुआ करते थे, लेकिन उस वक्त के ताकतवर मौलानाओं ने इन्हें बंद करवा दिया था। एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडम एरॉन ने कहा कि इस फिल्म थिएटर में किसी तरह का लिंग भेदभाव नहीं होगा यानी स्त्री-पुरुष के घुलने-मिलने पर पाबंदी नहीं होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ फिल्म शो को केवल सिंगल जेंडर ऑडियंस (केवल पुरुष या महिला) के लिए रखा जा सकता है।

सऊदी अरब के लोग हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन

सऊदी अरब में सिनेमाघरों को फिर से खोलने का कदम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा उठाए गए आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है, जो तेल के दाम कम होने के युग में घरेलू खर्च को बढ़ाने देने की योजना पर काम कर रहे हैं। सऊदी अरब के लोग पश्चिमी मीडिया और संस्कृति के शौकीन हैं। जहां सिनेमाघरों पर प्रतिबंध होने के बावजूद हॉलीवुड की फिल्मों और टेलीविजन सीरिज को घरों पर देखा जाता है और उन पर चर्चा भी की जाती है।

24 बिलियन डॉलर आय की उम्मीद

2 मिलियन से ज्यादा की आबादी वाले सऊदी अरब में 30 साल से कम उम्र के लोगों की अधिक संख्या है। सऊदी अरब 2030 तक 2,500 से अधिक स्क्रीन के साथ लगभग 350 फिल्म थियेटर शुरू करना चाहता है। इससे उन्हें 24 बिलियन डॉलर की आय होने की उम्मीद है।

इसलिए सिनेमाघरों में लगे थे ताले

सऊदी अरब में 1970 में सिनेमाघरों पर बैन लगा दिया गया था। कहा जाता है कि उस दौरान सऊदी अरब में धार्मिक कट्टरता चरम पर थी। हालांकि 2017 में सरकार ने इस प्रतिबंध को हटा दिया। दरअसल तेल की गिरती कीमतों से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रखी है। ऐसी स्थिति में शहजादे सलमान निवेश का माहौल बनाने में जुटे हैं, ताकि अर्थव्यवस्था पर तेल की निर्भरता कम हो।