60 दिनों के भीतर अंतरिक्ष में एटम बम तैनात कर सकता है रूस, जर्मन खुफिया एजेंसी दावा
जर्मन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस दिसंबर तक परमाणु हथियार से लैस 'स्पुतनिक-एस' उपग्रह को अंतरिक्ष में लॉन्च कर सकता है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है।
-1795684813634_m.webp)
अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की रूस की योजना से दुनिया चिंतित (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
रूस दिसंबर तक 'स्पुतनिक-एस' उपग्रह लॉन्च कर सकता है।
परमाणु विस्फोट से एक-तिहाई सैटेलाइट तबाह हो सकते हैं।
जीपीएस, इंटरनेट सेवाएं दशकों तक प्रभावित होने की आशंका।
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। रूस द्वारा अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की संभावित योजना ने अमेरिका और यूरोप सहित पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, जर्मन मीडिया और खुफिया रिपोर्टों के हवाले से दावा किया गया है कि रूस इस साल के अंत यानी दिसंबर तक परमाणु हथियार से लैस सैटेलाइन 'स्पुतनिक-एस' को अंतरिक्ष में लॉन्च कर सकता है।
जानकारों का मानना है कि अगर रूस अंतरिक्ष में परमाणु विस्फोट करता है, तो इसके विकिरण से निचली कक्षा के एक-तिहाई तक सैटेलाइट तबाह हो सकते हैं और पूरी दुनिया में जीपीएस, इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क और मौसम की जानकारी देने वाली सेवाएं दशकों तक प्रभावित हो सकती हैं।
जर्मन मीडिया के अनुसार, रूसी सैटेलाइट स्पुतनिक-एस कई साल पहले तैयार किया गया था, जिसे अगर मास्को में रखा है। रूस इसे 60 दिनों के भीतर अंतिरक्ष में लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, रूस ने इन दावों को सिरे से खारिज करते दिया है और इसे बेबुनियाद बताया है।
अगर रूस ऐसा करता है तो यह 1967 की बाहरी अंतरिक्ष संधि का उल्लंघन होगा। इसका असर द्विपक्षीय कक्षा के एक-तिहाई तक इलाके में देखने को मिल सकते हैं, यही नहीं इसका असर दशकों तक देखने को मिल सकता है।