विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस ने यूक्रेन पर हमले किए और तेज, दागी 84 क्रूज मिसाइलें; अब तक 14 की मौत 100 से ज्यादा घायल

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Tue, 11 Oct 2022 08:27 AM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 09:03 AM (IST)

Russia Ukraine War रूस द्वारा किए गए हमलों ने यूक्रेन के अधिकांश हिस्से को ब्लैकआउट में डाल दिया है। सोमवार ...और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में घातक हवाई हमले
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में घातक हवाई हमले

कीव, एपी। रूस ने यूक्रेन पर हमले पहले से और तेज कर दिए हैं। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई की। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में घातक मिसाइलों और हवाई हमलों से नागरिक ठिकानों को तबाह कर दिया।यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस ने कुल 84 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। इन हमलों के कारण यूक्रेन के कई शहरों में बिजली और पानी की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। हवाई हमलों ने इमारतों को तबाह कर दिया है। कम से कम अब तक 14 लोगों की मौत हो गई।

समुद्र और जमीन के रास्ते रूस ने किए हमले

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि सुबह की भीड़भाड़ वाले समय में रूस द्वारा किए गए हमलों में लगभग 100 लोग घायल हो गए। रूस के ये हमले यूक्रेन के 14 क्षेत्रों में किए गए। समुद्र और जमीन के रास्ते से किए गए ये हमले, जो पश्चिम में लवीव (Lviv) से लेकर पूर्व में खार्किव तक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine: UN ने यूक्रेन पर गुप्त मतदान के रूस के आह्वान को सार्वजनिक रूप से किया खारिज

खेल के मैदान और विश्वविद्यालय के परिसर को बनाया निशाना

हालांकि, रूस ने कहा कि हमारी मिसाइलों ने यूक्रेन के सैन्य और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया है। इस बीच, यूक्रेन का कहना है उसने नागरिकों पर हमला किया। रूस के हवाई हमले ने कीव शहर में एक खेल के मैदान को निशाना बनाया और दूसरे हवाई हमले ने एक विश्वविद्यालय के परिसर को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें : Ukraine War: रूसी मिसाइल दागे जाने के बाद चीन ने यूक्रेन को पढ़ाया शांति का पाठ, कही ये बात...

हजारों लोगों को बिजली की समस्या से पड़ रहा है जूझना

रूस द्वारा किए गए हमलों ने देश के अधिकांश हिस्से को ब्लैकआउट में डाल दिया है। सोमवार की रात में सैकड़ों हजारों लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ा। इस बीच, यूक्रेनी अधिकारियों ने घोषणा की कि वे मंगलवार से यूरोप को बिजली निर्यात बंद कर देंगे।

रूस का लक्ष्य सिर्फ मानवीय तबाही

राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के एक वरिष्ठ सलाहकार एंड्री यरमक ने कहा कि हमलों का कोई व्यावहारिक सैन्य मतलब नहीं था। रूस का लक्ष्य सिर्फ मानवीय तबाही करना है।

रूस को घोषित किया जाए आतंकी देश: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने बार-बार विश्व नेताओं से रूस को एक आतंकी देश घोषित करने का आह्वान किया है, क्योंकि नागरिकों पर हमले और कथित युद्ध अपराध है। यूक्रेन में मास्को का युद्ध अपने आठ महीने के करीब पहुंच रहा है। रूस का क्रेमलिन व पूर्वी यूक्रेन का हिस्सा युद्ध के मैदानों से जूझ रहा है।