Move to Jagran APP

Russia Ukraine War: यूक्रेन के लाइमन शहर पर रूस का कब्जा, युद्ध रोकने को तैयार नहीं पुतिन

Russia-Ukraine War यूक्रेन के लाइमन शहर पर कब्जे की पुष्टी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने की है। रूसी मंत्रालय का यह दावा डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा किए जाने के एक दिन बाद आया है।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 04:31 PM (IST)
Russia Ukraine War: यूक्रेन के लाइमन शहर पर रूस का कब्जा, युद्ध रोकने को तैयार नहीं पुतिन
यूक्रेन के लाइमन शहर पर रूसी सेना का कब्जा।

कीव, एएनआइ Russia-Ukraine War। रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते तीन महीने से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच पुतिन की सेना ने यूक्रेन के लाइमन शहर पर भी कब्जा पा लिया है। इस बात की पुष्टी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने की है।

loksabha election banner

पूर्वी यूक्रेन में स्थित लाइमन रूसी समर्थित बलों के पूर्ण नियंत्रण में आ गया है। हालांकि रूसी मंत्रालय का यह दावा डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा किए जाने के एक दिन बाद आया है। यूक्रेन ने भी शुक्रवार को कहा था कि रूस ने लाइमन के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है, लेकिन रूसी सेना को उन्होंने दक्षिण-पश्चिम में आगे नहीं बढ़ने दिया है। बता दें कि यूक्रेन और रूसी सेना कई दिनों से लाइमन के लिए लड़ रही थी।

10 हजार लड़ाके लुहान्सक में घुसे

पुतिन सेना यूक्रेन पर दबाव बनाने के लिए लगातार हमले कर रही है। इस बीच लुहान्स्क में रूस के 10 हजार लड़ाके घुस गए हैं। यह दावा वहां के गवर्नर सेरही गदाई ने किया है। सेरही ने बताया कि रूसी सैनिकों की कई यूनिट स्थायी रूप से लुहान्स्क में हैं। रूसी सैनिक लगातार दबाव बनाने को आगे बढ़ रही है।

रूस पर लूटपाट का आरोप

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना मारीपोल में संसाधनों की लूटपाट करने में लगी है। बंदरगाह के प्रवक्ता ने बताया कि एक पोत सोमवार को रूसी शहर रोस्तोव-आन-डान से 160 किलोमीटर पूर्व की यात्रा करने से पहले 2,700 टन धातु लूटने में लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.