विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: पुतिन के सहयोगी कादिरोव का कुबूलनामा, यूक्रेनी सेना के हमले में रूस के 23 सैनिकों की मौत

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Fri, 28 Oct 2022 08:34 AM (IST)

Russia-Ukraine War रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी चेचन नेता रमजान कादिरोव ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह ...और पढ़ें

यूक्रेनी सेना के हमले में रूस के 23 सैनिकों की मौत (फाइल फोटो)
यूक्रेनी सेना के हमले में रूस के 23 सैनिकों की मौत (फाइल फोटो)

ओटावा, एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी चेचन नेता रमजान कादिरोव ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह यूक्रेन के तोपखाने के हमले में उनके 23 सैनिक मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में, कादिरोव ने कहा कि यह घटना दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में हुई थी।

युद्ध शुरू होने के बाद से, मास्को समर्थक बलों ने शायद ही कभी युद्ध के मैदान में बड़े नुकसान को स्वीकार किया किया है। कादिरोव की टिप्पणियां असामान्य थीं। घटना दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में हुई, कादिरोव ने टेलीग्राम पर कहा।

रूस के 23 सैनिक मारे गए और 58 घायल हुए - रमजान कादिरोव

सहयोगी चेचन नेता रमजान कादिरोव ने कहा, 'घटनास्थल पर सभी बचाव अभियान पूरे कर लिए गए हैं और मृतकों और घायलों की अंतिम सूची के मुताबिक, 23 सैनिक मारे गए और 58 घायल हो गए।' रूस के दक्षिणी मुस्लिम-बहुल क्षेत्र चेचन्या के प्रमुख कादिरोव खुद को पुतिन पैदल सैनिक बताते हैं और कहते हैं कि उन्होंने युद्ध में लड़ने के लिए हजारों लोगों को भेजा है।

सैनिकों की मौत को बताया खुशी की बात

रमजान कादिरोव ने आगे यह कहा, 'हां, उस दिन तड़के हमारा बहुत नुकसान हुआ था, लेकिन चेचन जिहाद में भाग ले रहे हैं ... और अगर वे पवित्र युद्ध में मर भी रहे हैं तो यह हर सच्चे मुसलमान के लिए एक सम्मान और बहुत खुशी की बात है।' रमजान कादिरोव ने आगे बताया कि यूक्रेन के इस घातक हमले के बाद चेचन बलों ने भी बदला लेने के लिए हमला किया और लगभग 70 यूकेनियन सैनिक मारे गए।

यह भी पढ़ें- पुतिन ने पीएम मोदी को बताया सच्चा देशभक्त, जमकर की तारीफ; भारतीय विदेश नीति को सराहा

यह भी पढ़ें- पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से किया इनकार, पश्चिमी देशों पर जमकर साधा निशाना