विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- रूस के साथ बातचीत फिलहाल असंभव, आतंकवादियों के साथ कोई बातचीत नहीं

By Babli KumariEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2022 03:39 PM (IST)

Russia-Ukraine War यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने याल्टा यूरोपीय रणनीति की वार्षिक बैठक के दौरान पैनल चर्चा में ने ...और पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (फाइल इमेज)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (फाइल इमेज)

कीव, एजेंसी। याल्टा यूरोपीय रणनीति की वार्षिक बैठक के दौरान पैनल चर्चा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि रूस के साथ युद्ध के अंत को लेकर बातचीत करना असंभव है क्योंकि वह अपनी स्थिति बताने में विफल रहा है। उनका कहना था कि, 'हम युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन हमारी परिस्थितियां और क्षमताएं बदल गई हैं। हमारे लोग आतंकवादियों के साथ बातचीत नहीं करना चाहते हैं। हालांकि अगर चाहे तो कोई उनसे संवाद कर सकता है, क्योंकि कम से कम ये पता चलेगा कि वे क्या चाहते हैं।'

जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि रूसी पक्ष अपने द्वारा किए गए किसी भी वादे को पूरा करेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे नहीं करेंगे। कोई भी विश्वास नहीं करता (कि वे करेंगे)। आप उनके साथ सौदा नहीं करना चाहेंगे।'

राष्ट्रपति ने कहा कि इससे पहले कि रूसी संघ के साथ राजनयिक वार्ता संभव हो, रूसी सेना को यूक्रेन से हटना होगा और रूस को आतंकवादी की तरह व्यवहार करना बंद करना होगा।

Zaporizhzhia Nuclear Power Plant : यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र बंद, सामने आई यह बड़ी वजह

अंत में जेलेंस्की ने कहा, 'हमें (रूस) के साथ राजनयिक संचार का एक चैनल खोलने के लिए, (रूसी नेताओं) को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए, कि वे उस भूमि को वापस देने के लिए तैयार हैं जो उनकी नहीं है। तब हम बातचीत शुरू कर सकते हैं जो राजनयिक उपायों को खोल सकते हैं।'

Russia-Ukraine War : यूक्रेनी शहर खार्कीव पर क्‍यों है रूसी सेना की नजर? रूस के लिए क्‍यों खास है ये क्षेत्र, एक्‍सपर्ट व्‍यू

UNGA डिबेट में शामिल हो सकते हैं जेलेन्सकी

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) में होने वाले डिबेट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्सकी (Volodymyr Zelensky) के शामिल होने की संभावना है। 24 फरवरी को रूसी हमलेे के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। संंयुक्त राष्ट्र में यूक्रेनी मिशन के प्रवक्ता अनाटोली स्लेंको (Anatony Slenko) ने बताया, 'हम किसी आधिकारिक दौरे के लिए तैयार हैं।'