Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: पीएम मोदी की फैन हुई यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा, जानिए क्या कहा

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 09:13 AM (IST)

    Russia Ukraine Crisis यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को आपरेशन गंगा के तहत सुरक्षित निकाला जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की एक छात्रा की भी मदद की है। पाकिस्तानी छात्रा मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रही है।

    Hero Image
    यूक्रेन में फंसी पाकिस्तानी छात्रा को भारत सरकार ने रेस्क्यू किया

    कीव, एएनआइ। यूक्रेन (Russia Ukraine War) पर रूस के हमले के बाद वहां भारत ही नहीं कई अन्य देशों के छात्र भी फंसे हुए हैं। भारत सरकार आपरेशन गंगा चलाकर अब तक हजारों छात्रों को यूक्रेन से निकाल चुकी है। इस आपरेशन के तहत भारतीय छात्रों की ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के छात्रों की भी मदद की जा रही है। रेस्क्यू अभियान के तहत युद्ध ग्रस्त इलाकों से निकाले जा रहे छात्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भी एक छात्रा केंद्र सरकार की तारीफ कर रही है। दरअसल, यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा आसमा शफीक को युद्ध ग्रस्त इलाके से निकाला गया है। इसलिए आसमा कीव में भारतीय दूतावास और पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।

    सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने आसमा को सुरक्षित बचा लिया है, अभी वो पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते पर है। सूत्रों ने बताया कि आसमा जल्द ही अपने परिवार से मिलेंगी।

    सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाला गया

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया कि सूमी में फंसे सभी 694 भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया है। यूक्रेन की सरकार ने सुरक्षित गलियारा बनाया था, जिसके बाद भारतीय छात्रों को वहां से निकाल लिया गया। छात्रों को बस के जरिए पोल्तावा पहुंचाया गया।