Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War : युद्ध के बीच 25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, पुतिन की सेना ने कीव में तेज की बमबारी

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 03:42 PM (IST)

    Russia Ukraine War LIVE अभी तक सुरक्षित कारिडोर के जरिए 100000 लोगों ने दो दिन में यूक्रेन छोड़ दिया है। वहीं आज जो बाइडन रूस के साथ सामान्य व्यापार स ...और पढ़ें

    Hero Image
    रूस के हमले का जवाब देने की तैयारी में यूक्रेन की सेना। (फोटो-रायटर)

    कीव, एजेंसी Russia Ukraine War LIVE। रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है। रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं। उधर यूएन का दावा है कि युद्ध के चलते 25 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर रूस ने आज यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है।

    स्वयंसेवी लड़ाके भेजेंगे पुतिन

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध में शामिल होने के लिए मध्य पूर्व और अन्य जगहों से 'स्वयंसेवक' सेनानियों को लाने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार लड़ाकों में इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने वाले लोग शामिल होंगे, जो सीरिया में युद्ध में लड़े थे।

    मारियोपोल में लगभग 1,300 लोगों की गई जान

    मारियोपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी शहर पर रूसी सेना हर 30 मिनट में गोलाबारी कर रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेयर ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिन शहर के लिए विशेष रूप से कठिन रहे हैं। मेयर के अनुसार रूसी सेना रणनीतिक रूप से जानबूझकर आवासीय भवनों पर गोलाबारी कर रही है। मारियुपोल की नगर परिषद के अनुसार, लगभग 1,300 नागरिक अभी तक मारे गए हैं।

    रूसी गोलाबारी में आम नागरिक की मौत

    अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा 

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का ऐलान करेंगे। अमेरिका इसी के साथ यूरोपीय संघ व जी-7 देशों से मिलकर रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेगा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के चलते बाइडन आयात पर भी टैरिफ को बड़ा सकते हैं। बता दें कि यह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा पुतिन पर युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास है।

    अमेरिका ने यूक्रेन को दिया 13.6 बिलियन डालर का पैकेज 

    रूस द्वारा हमले झेल रहे यूक्रेन के लिए अमेरिका ने एक बार फिर सैन्य और मानवीय सहायता का एलान किया है। आज ही यूएस सीनेट ने यूक्रेन के लिए सैन्य और मानवीय सहायता के रूप में 13.6 बिलियन डालर के आपातकालीन पैकेज को मंजूरी दे दी है।

    यूक्रेन में फंसे 200 भारतीय लौटे

    भारत सरकार द्वारा आपरेशन गंगा तेजी से काम कर रहा है। आज भी यूक्रेन में फंसे 200 भारतीय नागरिकों को  एक विशेष विमान के दिल्ली लाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी एक विशेष विमान 242 भारतीयों को लेकर पोलैंड से लौटा था।

    आज संयुक्त राष्ट्र परिषद करेगा बैठक

    अमेरिका द्वारा यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियां करने के रूस के दावे पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक बैठक करेगा जिसमें इस बात पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पालींस्की ने एक ट्वीट के जरिए आरोप लगाया था कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशाला चला रहा है।