यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia Ukraine War युद्ध के बाद यूक्रेन से लगभग 14 लाख बच्चे पलायन को हुए मजबूर, 30 लाख लोगों ने देश छोड़ा
Russia Ukraine War LIVE रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के 20वें दिन भी दोनों देशों के बीच ...और पढ़ें

कीव, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच युद्ध के 19वें दिन चौथे दौर की वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच ये वार्ता जंग के 20वें दिन भी जारी रहेगी। हालांकि, सोमवार को हुई इस वार्ता में दोनों देशों के भी सुलह का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) ने कहा कि जंग खत्म कर शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) से बात की है। वहीं, जंग के 20वें दिन रूसी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा लान्च की गई मिसाइल से उनके 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। सेना के अनुसार, हमला 14 मार्च को डोनेट्स्क इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल के द्वारा किया गया।
यूक्रेन से लगभग 14 लाख बच्चे पलायन को मजबूर
संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 14 लाख बच्चे यूक्रेन से भागने को मजबूर किया गया है, जिसका अर्थ है कि प्रति सेकंड लगभग एक बच्चा शरणार्थी बन गया है। यूक्रेन युद्ध के कारण 30 लाख से अधिक शरणार्थियों ने पलायन किया।
कीव में लगेगा 36 घंटे का कर्फ्यू
मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, कई रूसी हमलों के बाद "कठिन और खतरनाक क्षण" के बीच कीव मंगलवार रात से 36 घंटे का कर्फ्यू लगाएगा।
पुतिन की सेना केवल 14 दिनों के लिए ही रह पाएगी: ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय
ब्रिटेन के वरिष्ठ रक्षा सूत्रों ने संकेत दिया है कि रूसी सेना केवल आने वाले दिनों में 10 से 14 दिनों के लिए पूरी लड़ाई क्षमता को बनाए रखने में सक्षम हो सकती है, जिसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैनिक उस जमीन पर कब्जा करने के लिए संघर्ष करेंगे, जिस पर उन्होंने पहले ही कब्जा कर लिया है।
रूस के नुकसान के बारे में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में रूसी सशस्त्र बलों के नुकसान के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।
निप्रो हवाईअड्डे पर भारी तबाही
यूक्रेन के अधिकारी ने दावा किया है कि रूस की गोलाबारी के बाद निप्रो हवाईअड्डे पर भारी तबाही हुई है।
कीव जाएंगे चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री आज यूरोपीय संघ के नेताओं के प्रतिनिधियों के रूप में राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव की यात्रा पर जाएंगे। पोलैंड सरकार का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए पूरे यूरोपीय संघ के स्पष्ट समर्थन की पुष्टि करना है।
रूस के हमले में चार लोगों की मौत
रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है। इसी बीच रुबिजने में रूस के हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। लुहान्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर सेरही हैदाई ने बताया कि रूसी सेना ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए एक बोर्डिंग स्कूल और रुबिजने शहर में एक अस्पताल के साथ तीन स्कूलों को नष्ट कर दिया है।
रूस के हमले में दो लोगों की मौत
यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के अनुसार, 15 मार्च की सुबह कीव में दो आवासीय भवनों को रूसी सेना ने निशाना बनाया। रूसी हमले में करीब दो लोगों की मौत हो गई।
रूस के प्रतिबंधों से 'प्रभावित' नहीं होना चाहता चीन
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक चीन, रूस के प्रतिबंधों से 'प्रभावित' नहीं होना चाहता है।
रूसी सेना ने नागरिकों पर चलाई गोली
रूसी सेना लगातार यूक्रेन को निशाना बना रही है। इसी बीच रूसी सेना ने होस्टोमेल में नागरिकों पर गोली चलाई है। राष्ट्रीय पुलिस के अनुसार, निकासी की पहली 10 बसें सुरक्षित रूप से शहर से निकल गईं। लेकिन रूसी सेना ने अगली चार बसों पर गोलियां चला दीं। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो पुरुष घायल हो गए।
रूस ने रात भर की कीव में गोलाबारी
यूक्रेन की राजधानी कीव में रात भर रूसी सेना की ओर से गोलाबारी की गई। जिसके चलते कीव में एक इमारत में आग लग गई। राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, सुबह 6:51 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कीव में सुनी गई तीन शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज
राजधानी कीव में कम से कम तीन शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, एक पत्रकार ने दूर से धुएं का गुबार भी देखा है।
जोरदार धमाके से दहला कीव
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव के केंद्र में जोरदार धमाका सुना गया है।
यूक्रेन के खिलाफ लड़ने रूस पहुंचे 40 हजार सीरियाई लड़ाके
द केव इंडिपेंडेंट ने सीरियन आब्जर्वेट्री फार ह्यूमन राइट्स के हवाले से बताया कि 40,000 से अधिक सीरियाई लोगों ने यूक्रेन की यात्रा करने और रूस के लिए लड़ने के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि, 14 मार्च तक किसी भी सीरियाई लड़ाके ने देश नहीं छोड़ा है।
मारियुपोल में अब तक 2,357 लोग मारे गए

मारियुपोल सिटी में रूस के हमले में मरने वाले लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच मारियुपोल सिटी काउंसिल ने पुष्टि की है कि 14 मार्च तक रूसी युद्ध के परिणामस्वरूप शहर में लगभग 2,357 लोग मारे गए हैं, और अन्य सभी अनुमान झूठे हैं।
रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराएंगे- जो बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराएंगे। साथ ही यूक्रेन के शरणार्थियों को अमेरिका में अनुमति देंगे, और वहां पैसा, भोजन और अन्य मानवीय सहायता भेजेंगे।
यूक्रेन के हमले में रूस के 20 लोगों की मौत
रूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के हमले को लेकर बयान जारी किया। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 14 मार्च को यूक्रेन की सेना ने डोनेट्स्क इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल दागी। जिसके बाद 20 लोगों की मृत्यु हो गईं और 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
20 killed, 28 seriously wounded after Ukrainian forces hit a residential neighbourhood in Donetsk with a Tochka-U tactical missile, on March 14: Russian Foreign Ministry pic.twitter.com/6yHpuIe5oA
— ANI (@ANI) March 14, 2022
अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की बुधवार को अमेरिकी संसद को वर्चुअली संबोधित करेंगे। अमेरिकी सांसदों ने कहा, 'हम हाउस और सीनेट में राष्ट्रपति जेलेंस्की के संबोधन का स्वागत करने और यूक्रेन के लोगों को अपना समर्थन देने के लिए तत्पर हैं क्योंकि वे बहादुरी से लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं।