विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: जंग शुरू होने के बाद से पहली बार महिला कैदियों की अदला-बदली, 108 यूक्रेनी महिलाएं रिहा

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Tue, 18 Oct 2022 11:09 AM (IST)

Russia Ukraine War कैदियों की अदला-बदली के तहत रूस ने जेल में बंद यूक्रेन की 108 महिलाओं को रिहा कर ...और पढ़ें

रूसी जेल में बंद 108 यूक्रेनी महिलाओं को किया गया रिहा, कैदियों की अदला-बदली
रूसी जेल में बंद 108 यूक्रेनी महिलाओं को किया गया रिहा, कैदियों की अदला-बदली

 कीव, आइएएनएस। रूस (Russia) ने 108 महिला कैदियों को रिहा कर दिया है। कीव में अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।  सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस बारे में जानकारी दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेन्स्की के हेड स्टाफ एंड्री यरमाक (Andriy Yermak) ने कहा कि 24 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से पहली बार दोनों देशों के बीच महिला कैदियों की अदलाबदली हुई है। उन्होंने बताया, 'कैदियों में मां-बेटियां थीं जो अपने रिश्तेदारों से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं थीं।'

यरमक के अनुसार, मारियूपोल में एजोवस्तल स्टील वर्क्स पर रूस के कब्जे के बाद 108 में से 37 महिलाओं ने सरेंडर किया था। 12 को छोड़ सभी यहां काम करतीं थीं। यरमक ने आगे बताया कि रिहा की गई युवा महिलाओं को अस्थायी तौर पर कब्जे में लिए गए दोनेत्सक व लुहांस्क से गिरफ्तार किया गया था।

रूसी कैद से रिहाई के बाद महिलाओं की होगी मेडिकल जांच 

यूक्रेन वापस लौटीं महिलाओं की मेडिकल जांच कराई जाएगी, इसके बाद इनका पुनर्वास होगा।फेसबुक पर नेवी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दिखाया गया है कि अज्ञात इलाके से महिलाएं बस पर सवार हुईं और शाम में अंधेरा होने के बाद वे जपारिजझिया के दक्षिणी इलाके में पहुंचीं। कैदियों की अदला बदली में यूक्रेन ने रूस के 80 नाविकों व 30 सेना के जवानों को रिहा किया है।

21 सितंबर को रूस की कैद से छूटे थे 215 यूक्रेनी

इससे पहले 21 सितंबर को रूस से 215 कैदियों को रिहा किया गया था। उनमें से 124 यूक्रेनी अधिकारी थे जिनमें हाई प्रोफाइल कमांडर शामिल थे। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के अनुसार यूक्रने के लिए लड़ने वाले दस विदेशियों को भी रिहा किया गया था।

अब रूस के साथ ईरान को भी लपेटे में लेने की है तैयारी, यूक्रेन के खिलाफ मास्‍को से दोस्‍ती पड़ सकती है भारी

Russia-Ukraine War: रूस के 'आत्मघाती ड्रोन' ने यूक्रेन में मचाया आतंक, अमेरिका ने युद्ध अपराधों पर दी चेतावनी