Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Philippines Landslide: दक्षिणी फिलीपींस में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, भूस्खलन से दो बसें जमींदोज; घातक जलप्रलय में 11 लोग घायल

    Landslide in southern Philippines दक्षिणी फिलीपीन में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में भूस्खलन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलन में दो बसें जमींदोज हो गईं हैं। वहीं इस आपदा में 11 लोग घायल हो गए हैं। आपदा अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

    By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 07 Feb 2024 09:41 AM (IST)
    Hero Image
    दक्षिणी फिलीपींस में भारी बारिश के बाद हुआ भूस्खलन (फाइल फोटो)

    रायटर्स, मनीला। Landslide in southern Philippines: दक्षिणी फिलीपीन में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में भूस्खलन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलन में दो बसें जमींदोज हो गईं हैं। वहीं, इस आपदा में 11 लोग घायल हो गए हैं। आपदा अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खनन संचालक एपेक्स माइनिंग ने एक बयान में कहा कि भूस्खलन मंगलवार रात दावाओ डी ओरो प्रांत के मैको शहर में एक सोने के खनन स्थल के बाहर हुआ, जहां बसें कर्मचारियों को ले जा रही थीं। अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि बसों में कितने यात्री सवार थे।

    पांच गांवों को खाली करने के दिए गए आदेश

    मैको शहर की आपदा एजेंसी ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आपदा एजेंसी ने मिंडानाओ द्वीप पर स्थित मैको के पांच गांवों को खाली करने के आदेश भी जारी किए।

    राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के आंकड़ों से पता चलता है कि पूर्वोत्तर मानसून और कम दबाव की एक ट्रफ लाइन के कारण 28 जनवरी से 2 फरवरी तक दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में घातक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Alaska Airlines Incident: तो इस वजह से उड़ गया था अलास्का एयरलाइंस प्लेन का दरवाजा, रिपोर्ट सामने आने पर कंपनी ने तोड़ी चुप्पी