क्वाड ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभाल कर रखें
मनीला में क्वाड नेताओं की ग्रुप फोटो के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय ध्वज वाला स्पॉट मार्कर उठाया, जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें इसे संभाल कर रखने को कहा।
HighLights
पीएम मोदी ने क्वाड ग्रुप फोटो में तिरंगा उठाया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को तिरंगा संभालने को कहा।
क्वाड नेताओं ने मनीला में हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा की।
डिजिटल डेस्क, मनीला। मनीला में क्वाड देशों के नेता जब ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तब सम्मान दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज वाले स्पॉट मार्कर को उठा लिया। इस पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि इसे संभाल कर रखें।
यह वाकया तब हुआ जब आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान क्वाड नेताओं की बैठक से पहले, प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानंमत्री एंथली अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची फोटो खिंचवाने के लिए एक साथ खड़े थे। जैसे ही पीएम मोदी ने भारतीय झंडे वाला स्पॉट मार्कर उठाया, ट्रंप ने कहा, इसे संभाल कर रखें।
यह घटना अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की याद दिलाती है, जब पीएम मोदी ने मंच से भारतीय झंडे वाला स्पॉट मार्कर उठाया था।
ग्रुप फोटो में क्वाड के चारों देशों के नेता साथ आए
ट्रंप की फिलीपींस यात्रा के दौरान हुई इस ग्रुप फोटो में क्वाड के चारों देशों के नेता एक साथ आए। यह उनके मौजूदा राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान क्वाड नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक थी। बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने क्वाड को भारत के लिए एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों से निपटने में इसकी भूमिका पर जोर दिया।
क्वाड का मनीला के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव- पीएम मोदी
इस ग्रुप के साथ मनीला के ऐतिहासिक जुड़ाव को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि चारों देशों के अधिकारी पहली बार 2007 में इसी शहर में मिले थे और 2017 में उन्होंने यहीं से अपनी बातचीत फिर से शुरू की था। उन्होंने कहा कि इस शहर में एक बार फिर क्वाड की बैठक होना और अहम पड़ाव है।
सहयोग के क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह समूह समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, नई तकनीकों और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भरोसेमंद समाधान देने के लिए काम कर रहा है।
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।