नेपाल में युवक के आत्मदाह से भारी आक्रोश; संसद से लेकर सड़क तक उग्र प्रदर्शन शुरू
नेपाल में एक सरकारी कार्यालय के सामने 25 वर्षीय एक युवक के आत्मदाह मामले को लेकर संसद से सड़क तक ...और पढ़ें

नेपाल में युवक के आत्मदाह से संसद से सड़क तक प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
राइड-शेयरिंग बाइक ड्राइवर की जलने से हुई चोटों के कारण मौत के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए
कई सांसदों ने इस घटना को लेकर सदन में सरकार को घेरा
पीटीआई, काठमांठू। नेपाल में एक सरकारी कार्यालय के सामने 25 वर्षीय एक युवक के आत्मदाह मामले को लेकर संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विरोध प्रदर्शनों के चलते सरकार ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है।
गणेश नेपाली नामक युवक राइड-शेयरिंग बाइक से अपनी आजीविका कमाता था। गुरुवार को पासपोर्ट कार्यालय के सामने उसने बाइक खड़ी की थी, जिस पर पुलिस ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था।
चश्मदीदों के अनुसार, इसे लेकर उसकी पुलिस के साथ तीखी बहस हुई। इसके बाद उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। कई सांसदों ने इस घटना को लेकर सदन में सरकार को घेरा।