सर्बिया में राष्ट्रपति वुसिक की पार्टी चुनाव हारी, छात्र समर्थित गठबंधन को बहुमत
सर्बिया में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक की पार्टी संसदीय चुनाव हार गई है। छात्र समर्थित 'स्टूडेंट लिस्ट-स्टूडेंट्स विन' गठबंधन ने बहुमत हासिल किया, जिसके बाद राजधानी बेलग्रेड में जश्न मनाया गया।

वुसिक की पार्टी हारी चुनाव।
HighLights
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने संसदीय चुनाव में हार स्वीकार की।
छात्र समर्थित 'स्टूडेंट लिस्ट-स्टूडेंट्स विन' गठबंधन को बहुमत मिला।
बेलग्रेड में हजारों युवाओं ने जीत का जश्न मनाया।
डिजिटल डेस्क, बेलग्रेड। सर्बिया के लंबे समय से सत्ता पर काबिज दक्षिणपंथी नेता अलेक्जेंडर वुसिक ने संसदीय चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। वुसिक 2012 से सर्बिया की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।
वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, दोनों पदों पर रह चुके हैं। करीब दो वर्षों से चल रहे छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों ने उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर कर दी थी।
वुसिक ने विजेताओं ने बधाई देते हुए कहा, हम चुनाव हार गए हैं। छात्रों के समर्थन से बने ‘स्टूडेंट लिस्ट-स्टूडेंट्स विन’ गठबंधन ने 250 सदस्यीय संसद में 135 सीटें जीती हैं, जबकि वुसिक की पार्टी ने करीब 105 सीटें जीती हैं।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। वुसिच द्वारा हार स्वीकार करने के बाद राजधानी बेलग्रेड में हजारों लोगों, खासकर युवाओं ने जश्न मनाया। लोगों ने सर्बियाई झंडे लहराए, आतिशबाजी कर खुशी जताई। चुनाव ने काफी हद तक वुसिच के नेतृत्व पर जनमत संग्रह के रूप में देखा गया।
यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए सर्बिया की रुकी हुई प्रक्रिया तेज करने के पक्ष में खुलकर प्रचार करने वाली एकमात्र पार्टी ‘यूरोपियन सर्बिया’ संसद में प्रवेश के लिए जरूरी तीन प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर सकी। यूरोपीय नेताओं और अधिकारियों ने स्टूडेंट लिस्ट-स्टूडेंट्स विन ने जीत पर बधाई दी है; इनमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन शामिल हैं।
