विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूसी मिसाइल हमले को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी की चेतावनी, खौफ के साए में यूक्रेन की आम जिंदगियां

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Tue, 29 Nov 2022 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 06:09 PM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 10 महीनों से जारी युद्ध लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। मंगलवार ...और पढ़ें

मिसाइल हमले को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी की चेतावनी
मिसाइल हमले को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी की चेतावनी

कीव, रायटर: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 10 महीनों से जारी युद्ध लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को भी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पूरे देश में हवाई हमले को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि अभी तक रूसी मिसाइल हमले को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े: Fact Check : आम आदमी पार्टी के CM पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़वी का 6 महीने पुराना वीडियो वायरल

आम लोग बरतें सावधानी

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक कीव में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन आम लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की चेतावनी के बाद सावधानी बरतने का आह्वान करते हुए आशंका जताई कि, रूस एक बार फिर बड़ी तादाद में मिसाइल हमलों को अंजाम दे सकता है। दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव क्षेत्र के गवर्नर विटाली किम ने अपने एक बयान में कहा कि, पिछली बार रूसियों ने मिसाइल हमले को प्रशिक्षण उड़ान बताया था।

मिसाइल हमलों में हुई तीन लोगों की मौत

आपको बता दें, पिछले हफ्ते रूस के ओर से किए गए मिसाइल हमले में करीब तीन लोगों मारे गए थे और छह लोग घायल हुए थे। रूसी हमलों के जरिए देश भर में महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे को टारगेट किया गया था।, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीव के मेयर ने अपने एक बयान में बताया कि, हमले के बाद बुनियादी सुविधाएं दोपहर में प्रभावित हुईं। 

यह भी पढ़े: चीन में दशकों बाद सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन, माओ के बाद सबसे मजबूत नेता जिनपिंग को हटाने तक के नारे लगे