मुइज्जू की मेहमाननवाजी, मालदीव के रक्षा मंत्रालय पर लगी PM मोदी की बड़ी तस्वीर; आपने देखी क्या?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाया गया है जो भारत की बढ़ती क्षेत्रीय ताकत को दर्शाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को वो राजधानी माले पहुंचे। हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की।
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाया गया है। यह तस्वीर भारत की बढ़ती क्षेत्रीय ताकत और मालदीव के साथ रक्षा सहयोग को दर्शाती है।
कितना खास है मालदीव का रक्षा मंत्रालय भवन?
इस बिल्डिंग में पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया है। बिल्डिंग के चारों ओर सोलर पैनल और बादल संग्रहण प्रणाली लगाई है।
शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने माले में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। उम्मीद जताई जी रही है कि वार्ता के दौरान आतंकवाद, व्यापार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
'नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का दिख रहा असर
यह संयोग नहीं है कि एक समय भारत विरोध का राग अलापने वाले मुइज्जू आज मोदी के स्वागत में लाल कालीन बिछा रहे है। यह बदलाव भारत जैसी बड़ी शक्ति द्वारा एक छोटे पड़ोसी देश के साथ धैर्यपूर्वक और कुशलतापूर्वक व्यवहार का परिणाम है।
भारत ने हमेशा मालदीव का साथ दिया। साल 2024 में जब मालदीव के कई मंत्रियों ने भारत विरोध टिप्पिणियां की थी, उस दौरान भी भारत ने संतुलित कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- बौद्ध से कैसे इस्लामी देश बना मालदीव? पढ़िए 900 साल पुरानी वो कहानी जब राजा धोवेमी बन गए सुल्तान मुहम्मद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।