मनीला में पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति की अहम बैठक, रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान मंगलवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। इस ...और पढ़ें

पीएम मोदी की फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ रक्षा व व्यापार संबंधों पर वार्ता
HighLights
आसियान शिखर सम्मेलन के इतर भारत-फिलीपींस द्विपक्षीय वार्ता
बैठक के दौरान अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे
पीटीआई, मनीला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान मंगलवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए फिलीपींस के राष्ट्रपति को बधाई दी और 2024 से आसियान में भारत के समन्वयक देश के रूप में उसकी भूमिका की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने थाईलैंड व सिंगापुर के प्रधानमंत्रियों अनुतिन चर्नवीराकुल और लारेंस वोंग के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत की।
इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे। सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई; खासकर निवेश, बुनियादी ढांचे, नवाचार, सेमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्रों में।
जबकि थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा हुई और व्यापार व निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, संपर्क, डिजिटल प्रौद्योगिकियों, संस्कृति, पर्यटन व लोगों के बीच संबंधों में सहयोग पर चर्चा हुई।