विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Published: Sat, 29 Aug 2026 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2026 08:16 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा (फोटो- X/Narendra Modi)

पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा (फोटो- X/Narendra Modi)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दो देशों के दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान का यह चौथा दौरा है।

द्विपक्षीय वार्ता और रणनीतिक साझेदारी

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।

दोनों नेता भारत-उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-जन के बीच आपसी संबंधों की समीक्षा करेंगे।

दौरे पर रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी

दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, हाल के वर्षों में दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों में काफी प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा विकसित भारत और यांगी उज्बेकिस्तान (नया उज्बेकिस्तान) के साझा विजन को आगे ले जाने पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं।

सांस्कृतिक स्थलों का दौरा, SCO सम्मेलन

ताशकंद प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शास्त्री मेमोरियल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा, वह ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे।

ताशकंद के बाद प्रधानमंत्री मोदी किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक के लिए रवाना होंगे। वहां वह 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन SCO संगठन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)