विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी, आसियान और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:33 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंच गए हैं। वे यहां 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी। (X- @MEAIndia)

दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी। (X- @MEAIndia)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर पहुंचे।

  2. 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल।

  3. 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग।

डिजिटल डेस्क, मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी दो महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ।

पीएम मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर फिलीपींस पहंचे हैं।

समुद्री सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी

पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत-आसियान और समुद्री सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयां मिलने की पूरी उम्मीद है। वह 17 नवंबर को आधिकारिक तौर पर आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

उधर, आसियान समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भागीदारी सबसे बड़ा आकर्षण है। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में मिली हार और घरेलू राजनीतिक दबावों के बीच ट्रंप की यह यात्रा उनकी राजनीतिक साख को पुनर्जीवित करने की एक बड़ी कूटनीतिक कोशिश है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।