फिलीपींस में शख्स को परेशान करता था महिला साथी का अंग्रेजी बोलना, गुस्सा आया तो उठाया खौफनाक कदम
पीड़िता का सिर काट दिया गया था और उसके दोनों हाथ बांध दिए गए थे। शव बारंगाय पुंटा में संदिग्ध के घर से लगभग 4 किमी दूर जमीन पर पड़ा मिला।
मनीला, एजेंसी। पुलिस ने गुरुवार (5 दिसंबर) को मिस्मीस ओरिएंटल प्रांत के तालीसयान शहर में एक महिला की हत्या और फिर उसका मस्तिष्क खाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। तालीसयान पुलिस प्रमुख कैप्टन मरिबैध रामोगा ने बताया, 21 वर्षीय लॉयड बगटोंग बेरोजगार, सिंगल, बारंगाय कैसिबोल के निवासी को महिला की हत्या में मुख्य संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता का सिर काट दिया गया था और उसके दोनों हाथ बांध दिए गए थे। शव बारंगाय पुंटा में संदिग्ध के घर से लगभग 4 किमी दूर जमीन पर पड़ा मिला। महिला ने जीन्स पहनी हुई थी और कोई ऊपरी वस्त्र नहीं थे। पुलिस ने बताया कि बगटोंग को कथित तौर पर अपने घर से भागते हुए देखा गया था, जब सर कटी महिला के बारे में लोग बात करने लगे और वह चर्चा में आ गई तो।
कैप्टन रामोगा ने कहा कि बगटोंग ने इस हत्या को स्वीकार भी किया है। बगटोंग ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि भूख लगने पर उसने पीड़ित के भेजे को खा लिया। उन्होंने कहा कि उसने पके हुए चावल के लिए पीड़ित के भेजे को टॉपिंग के रूप में रखा। फिर उसने पीड़ित की खोपड़ी को उसके घर से बहुत दूर एक ख़ाली स्थान पर फेंक दिया।
कैप्टन रामोगा ने कहा कि संदिग्ध एक मानसिक स्थिति से पीड़ित हो सकता है, जैसे की उसके जानने वालों ने गवाही दी है। कैप्टन रामोगा ने कहा कि महिला की गुरुवार को ही हत्या की गई, क्योंकि अपराध स्थल पर मिले खून के निशान अभी भी 'ताजा' दिख रहे हैं।
अंग्रेजी थी वजह
कैप्टन रामोगा ने कहा, 'संदिग्ध ने कहा कि उसने महिला को इसलिए मार डाला क्योंकि वह अंग्रेजी में बोल रही थी। शायद इससे उसे चिढ़ थी।' बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि शख्स को अंग्रेजी में परेशानी होती थी, लेकिन महिला उससे अंग्रेजी में हर रोज बात किया करती थी। घटना से पहले, गवाहों ने बगटोंग और महिला को सड़क पर एक साथ घूमते हुए देखा था।
महिला की खोपड़ी के अलावा, पुलिस को खून से सना कपड़ा भी मिला है। कैप्टन रामोगा ने कहा कि संदिग्ध अब पुलिस हिरासत में है, उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अभी भी महिला की पहचान कर रहे हैं।