कर्मचारियों की हड़ताल का असर: पेरिस से लंदन जाने वाली ट्रेन सेवाएं रद, हजारों यात्री प्रभावित
यूरोस्टार ने एक बयान में कहा कि इस भारी व्यवधान के कारण अन्य रूट भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी ने यात्रियों को अपनी यात्रा टालने की सलाह दी है।

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पेरिस से लंदन जाने वाली ट्रेनें रद
HighLights
कंपनी ने यात्रियों को अपनी यात्रा टालने की सलाह दी है
यूरोस्टार की कई ट्रेनों को रद कर दिया गया
एपी, पेरिस। पेरिस और लंदन के बीच बुधवार को चलने वाली यूरोस्टार की कई ट्रेनों को रद कर दिया गया, क्योंकि कुछ कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल कर दी है।
यूरोस्टार ने एक बयान में कहा कि इस भारी व्यवधान के कारण अन्य रूट भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी ने यात्रियों को अपनी यात्रा टालने की सलाह दी है।
कंपनी ने कहा, "दुर्भाग्य से, आज पेरिस और लंदन के बीच यात्रा करने वाले यूरोस्टार के यात्री इस हड़ताल से प्रभावित हो रहे हैं, जिसकी जानकारी कंपनी को रात में मिली थी। इसके चलते कुछ सेवाएं रद करनी पड़ रही हैं। अन्य रूट सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हैं, लेकिन उन पर भी कुछ असर पड़ सकता है।"
यूरोस्टार ने फिलहाल यह नहीं बताया कि हड़ताल करने वाले कर्मचारी फ्रांस के हैं या ब्रिटेन के। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि अगर उनकी ट्रेन रद हो गई है, तो वे स्टेशन न आएं। वे किसी दूसरी तारीख के लिए अपनी टिकट रीबुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।
यूरोस्टार ने कहा, "यूनियन के साथ बातचीत चल रही है और कंपनी सकारात्मक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।" यूरोस्टार लंदन और पेरिस के साथ-साथ यूरोप के अन्य शहरों के बीच यात्री ट्रेनें चलाती है।