विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेरिस: स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान गार्ड गिरा, मैक्रों ने की मदद

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:46 AM (IST)

पेरिस के एलीसी पैलेस में 11 नवंबर को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के आगमन के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। फ्रांसीसी ऑनर गार्ड का एक सदस्य अचानक गिर पड़ा।

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान गार्ड गिरा (फोटो- सोशल मीडिया)

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान गार्ड गिरा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. घटना एलीसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह के दौरान हुई

  2. फ्रांसीसी ऑनर गार्ड का एक सदस्य अचानक गिर पड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस के एलीसी पैलेस में 11 नवंबर को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के आगमन के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। फ्रांसीसी ऑनर गार्ड का एक सदस्य अचानक गिर पड़ा।

घटना होते ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पैलेस के कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए आगे बढ़े। गार्ड को वहां से ले जाया गया। इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने आगे बढ़कर स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी का स्वागत किया।

यह घटना एलीसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह के दौरान हुई। हालांकि गार्ड को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।