विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक डूबा, जनता सड़कों पर: पराग्वे के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, चंद मिनटों बाद लगा महाभियोग

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:02 AM (IST)

पेना ने इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि उन्होंने देश की स्थिरता, सामाजिक शांति और लोकतांत्रिक संस्थाओं की ...और पढ़ें

बैंक के डूबने के बाद पराग्वे के राष्ट्रपति पर महाभियोग (फोटो- रॉयटर)

बैंक के डूबने के बाद पराग्वे के राष्ट्रपति पर महाभियोग (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. यूएनो बैंक के बंद होने से लाखों ग्राहकों की बचत, पेंशन और वेतन फंस गए हैं

  2. इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उपराष्ट्रपति पेड्रो एलियाना के राष्ट्रपति पद संभालने की संभावना है

एपी, असुनसियोन। दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में बड़े डिजिटल बैंक यूएनो के डूबने से पैदा हुए वित्तीय और राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को बड़ा झटका लगा है।

इस्तीफे की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद गुरुवार को निचले सदन ने उन्हें महाभियोग के जरिए हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 78 वोट पड़े।

यूएनो बैंक के बंद होने से लाखों ग्राहकों की बचत, पेंशन और वेतन फंस गए हैं। इसके विरोध में राजधानी असुनसियोन में लगातार तीसरे दिन हजारों लोग सड़कों पर उतरे।

पेना ने इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि उन्होंने देश की स्थिरता, सामाजिक शांति और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने जनता से माफी भी मांगी, लेकिन बैंकिंग संकट की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की।

महाभियोग प्रस्ताव अब सीनेट में जाएगा, जहां राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उपराष्ट्रपति पेड्रो एलियाना के राष्ट्रपति पद संभालने की संभावना है। वह अगस्त 2028 तक शेष कार्यकाल पूरा करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।