विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की एंकर राबिया अहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:00 PM (IST)

पाकिस्तान की न्यूज एंकर राबिया अहसान की रावलपिंडी स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनके ...और पढ़ें

पाकिस्तानी एंकर राबिया की तस्वीर। (फाइल)

पाकिस्तानी एंकर राबिया की तस्वीर। (फाइल)

HighLights

  1. एंकर राबिया अहसान की रावलपिंडी स्थित घर में हत्या।

  2. पुलिस ने पति अहसान ताहिर को हिरासत में लिया।

  3. घटनास्थल से संदिग्ध हथियार .30-बोर पिस्तौल बरामद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की न्यूज एंकर राबिया की रविवार को हत्या हो गई। इस हत्या में उसके पति का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

एंकर राबिया अहसान रावलपिंडी स्थित अपने घर में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पति अहसान ताहिर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध हथियार को भी जब्त किया है।


सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में एफआईआर की कापी भी है। एफआईआर की कॉपी के अनुसार, 41 वर्षीय राबिया अहसान की उनके बेडरूम में दोपहर करीब तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त राबिया की मां और बहन लॉन में मौजूद थे। राबिया के साथ मां और बहन दोनों ही रहती थी।

तभी गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग चौंक गए। इस दौरान राबिया की बहन अलविना दौड़कर बेडरूम में गईं। वहां उन्होंने राबिया को खून से लथपथ जमीन पर गिरा देख और पास में ही खड़े उसके पति के हाथ में एक पिस्तौल देखी। पुलिस ने जब इसको लेकर पूछताछ की तो वो इस गन का लाइसेंस नहीं दिखा पाया।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहन जांच की। शव के गर्दन के नीचे और पीठ के दाईं ओर गोली लगने के निशान मिले। पंजाब फोरेंसिक साइंस अथॉरिटी (PFSA) ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार एक .30-बोर पिस्तौल और कारतूस बरामद किए।

वहीं, 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, अहसान के घर काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी से मिली जानकारी के अनुसार उसने (पति) पुलिस को बताया कि गोली गलती से चल गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

फर्स्ट लेडी असीफा भुट्टो-जरदारी ने इस मामले पर दुख जताते हुए हिंसा की निंदा की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।