Move to Jagran APP

Fight for Tripoli: लीबिया की राजधानी पर कब्जे की जंग में 200 से ज्यादा की मौत

लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर नियंत्रण पाने के लिए हुई जंग में मरने वालों की संक्या बढ़ती ही जा रही है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:51 PM (IST)
Fight for Tripoli: लीबिया की राजधानी पर कब्जे की जंग में 200 से ज्यादा की मौत
Fight for Tripoli: लीबिया की राजधानी पर कब्जे की जंग में 200 से ज्यादा की मौत

जेनेवा, रायटर। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक त्रिपोली में 205 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 18 आम नागरिक हैं। इसके अलावा दो सप्ताह की लड़ाई में अब तक 913 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

loksabha election banner

मंगलवार देर रात लीबिया में त्रिपोली के घनी आबादी वाले इलाकों में गोले दागे गए। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में यह लड़ाई चार अप्रैल को शुरू हुई थी। बता दें कि लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से बेदखल करने और उसकी मौत के बाद से लगातार गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। स्थानीय कमांडर खलीफा हफ्तार ने करीब दो हफ्ते पहले त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए अभियान छेड़ा था, जिसमें मृतकों की संख्या 200 को पार कर गई है।

बता दें कि लीबिया में फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समर्थन से सरकार चल रही है, जिसकी राजधानी त्रिपोली है। खलीफा और अन्य क्षेत्रीय कमांडर अक्सर त्रिपोली पर कब्जा करने की कोशिश में इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं।

गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने त्रिपोली लड़ाई पर नई रिपोर्ट पेश की है। संगठन की ओर से पेश हुई रिपोर्ट में लीबिया की राजधानी में हुए जान माल की विस्तृत जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार त्रिपोली में पिछले दो हफ्तों की जंग के दौरान 18 आम नागरिकों सहित अब तक 205 लोगों की मौत हो गई है। इस लड़ाई में अब तक 913 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.