Norway Knife Attack: नॉर्वे में एक शख्स ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने अपराधी को दबोचा
Norway Knife Attack चाकू से हमले के मामले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बाद में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है।
By Mahen KhannaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 01:54 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 01:54 PM (IST)
ओसलो, रायटर। दक्षिण-पूर्व नॉर्वे में भयानक घटना देखने को मिली है। वहां के नुमेडल इलाके में एक शख्स ने चाकू से चार लोगों पर हमला किया है। मामले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बाद में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में अपराधी को एक टीम गठित कर दबोचा गया है।
पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधी ने किस लिए यह हमला किया है।
पूरी खबर अपडेट की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें