उत्तर कोरिया में कोरोना का पहला केस सामने आया, किम जोंग उन ने आपातकाल की घोषणा की
यहां कोरोना के एक भी रोगी नहीं थे। रविवार को दक्षिण से लौटे एक रक्षक में कोरोना के लक्ष्ण पाए गए हैं। उक्त रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला रोगी मिला है। कोरोना वायरस के वैश्विक प्रकोप के बावजूद उत्तर कोरिया में संक्रमण का प्रसार नहीं था। यहां कोरोना के एक भी रोगी नहीं थे। रविवार को दक्षिण से लौटे एक रक्षक में कोरोना के लक्ष्ण पाए गए हैं। उक्त रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद उत्तर कोरिया में खलबली मच गई। कोरोना के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने आपातकाल की घोषणा की है।
बता दें कि जनवरी में उत्तर कोरिया ने COVID -19 के खिलाफ राष्ट्रीय आपातकालीन प्रणाली शुरू की थी। देश की सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया था। शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उत्तर कोरिया की राज्य मीडिया ने कहा कि केसोंग शहर के उन सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है, जो उसके संपर्क में आए थे। उन लोगों को आइसलोशन में रखा गया है। देश भर में सभी क्षेत्रों में गहन निवारक विरोधी महामारी के उपायों और पिछले छह महीनों के लिए सभी चैनलों को बंद करने के बावजूद उत्तर कोरिया में एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 60 लाख 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए। वहीं छह लाख 43 हजार लोगों की मौत हो गई। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा 41 लाख 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 46 हजार लोगों की मौत हो गई। वहीं भारत में 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। रूस में अभी तक आठ लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है और 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
विश्व में कोरोना वायरस (COVID-19) से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में पिछले 24 घंटे के दौरान 51 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 1,211 लोगों की मौत हो गई। लैटिन अमेरिकी देश में अब तक 23 लाख 94 हजार 513 मामले सामने आ गए हैं और 86 हजार 449 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लाख से ज्यादा लोग ठीक संक्रमण से उबर गए हैं।