78 साल बाद बदला नॉर्थ कोरिया के झंडे का आकार, संविधान में किया गया संशोधन
उत्तर कोरिया ने 78 साल बाद अपने राष्ट्रीय ध्वज के आधिकारिक अनुपात को 1:2 से बदलकर 1:1.65 कर दिया है, ...और पढ़ें
-1795011965210_m.webp)
उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय ध्वज का आकार 78 साल बाद बदला (फोटो- सोशल मीडिया- @euron)
HighLights
उत्तर कोरिया ने 78 साल बाद ध्वज अनुपात बदला।
झंडे का अनुपात 1:2 से 1:1.65 किया गया।
किम जोंग उन ने अलग पहचान बनाने को किया बदलाव।
डिजिटल डेस्क, प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किंग जोंग उन ने साल 1948 में देश की स्थापना के बाद पहली बार अपने राष्ट्रीय ध्वज के आधिकारिक अनुपात में बदलाव किया है। पिछले 78 वर्षों में किया गया यह पहला परिवर्तन है, जिसके तहत संशोधित संविधान के अनुच्छेद 166 के अनुसार झंडे की ऊंचाई और चौड़ाई के अनुपात को 1:2 से बदलकर 1:1.65 कर दिया गया है।
यानी अब झंडा पहले के मुकाबले कम चौड़ा होगा। हालांकि, देश के संस्थापक और किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग के दौर में अपनाए गए इस ध्वज के रंगों और लाल सितारे के मूल डिजाइन को पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है। लेकिन छोटे डिजाइन की वजह से लाल स्टार सेंटर के करीब आ गया है।
पहले के मुकाबले छोटा हुआ झंडा
द स्ट्रेट्स टाइम्स ने शुक्रवार के अनुसार, उत्तर कोरिया के संशोधित संविधान के अनुच्छेद 166 के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई और चौड़ाई का अनुपात 1:2 से बदलकर 1:1.65 कर दिया गया है। इस बदलाव से झंडा पहले के मुकाबले छोटा हो गया है, लेकिन इसका जाना-पहचाना डिजाइन वैसा ही रखा गया है।
इस ध्वज को मूल रूप से उनके दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग के कार्यकाल में, दूसरे विश्व युद्ध के बाद सोवियत प्रभाव के तहत अपनाया गया था। 78 वर्षों में ध्वज के आधिकारिक अनुपात में किया गया यह पहला बदलाव है।
उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास
उत्तर कोरिया ने अपना मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज सितंबर 1948 में अपनाया था। इसके कुछ समय बाद 9 सितंबर 1948 को देश की स्थापना हुई थी।
उत्तर कोरिया के ध्वज में बीच में एक चौड़ी लाल पट्टी है। इसके ऊपर और नीचे की तरफ सफेद और नीले रंग की पट्टियां हैं। लाल पट्टी के बाईं तरफ सफेद गोले में पांच कोनों वाला लाल सितारा बना हुआ है। नए बदलाव के बावजूद झंडे के निशान और रंग वैसे ही रहेंगे।
क्यों हुआ बदलाव?
जानकारों के मुताबिक, , किम जोंग उन देश की अलग पहचान बना रहे हैं और अपने दादा-पिता के शासनकाल से जुड़ी पहचान से अलग छवि बनाना चाहते हैं। इससे पहले किम जोंग ने 2024 में राष्ट्रगान के शब्द में भी बदलाव किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।