Move to Jagran APP

उत्तर कोरिया ने किया उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर महत्वपूर्ण परीक्षण, अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ता

उत्तर कोरिया ने एक उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर बहुत महत्वपूर्ण परीक्षण किया है। फिलहाल ज्यादा जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 08:57 AM (IST)
उत्तर कोरिया ने किया उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर महत्वपूर्ण परीक्षण, अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ता

प्योंगयेंग, एजेंसी। उत्तर कोरिया ने एक उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर बहुत महत्वपूर्ण परीक्षण किया है, समाचार एजेंसी योनहाप ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल, आगे की जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। देश ने इस साल मई के बाद से 12 बार में अपने पूर्वी तट से प्रोजेक्टाइल को निकाल है।       

loksabha election banner

अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ता

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौता वार्ता को रद्द कर दिया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह घरेलू राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए वार्ता को समय बचाने की तरकीब की तरह उपयोग कर रहा है।

उत्तर कोरिया की तरफ से दिया गया ये बयान                

इससे पहले अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच रद्द हुए परमाणु समझौता वार्ता पर देश के राजदूत किम सोंग ने एक बयान में कहा कि अब हमें अमेरिका के साथ लंबी वार्ताएं करने की जरुरत नहीं है। पहले ही परमाणु मुक्त का मुद्दा खारिज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सतत और पर्याप्त संवाद उनके घरेलू राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए महज एक चाल थी। 

उत्तर कोरिया की मांग हटाया जाए प्रतिबंध

साथ ही उत्तर कोरिया ने मांग की है कि उनके ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वह अलग रास्ता अपना सकते हैं। बयान में आगे कहा गया कि यदि प्रतिबंध नहीं हटाया जाता है तो वह फिर से लंबी दूरी और न्यूक्लियर मिसाइलों का परीक्षण शुरू कर सकता है। फिलहाल, 2017 से उसने इसी बंद किया हुआ है। 

जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्तरी कोरिया के प्रमुथ किम जोंग उन को रॉकेटमैन कहना के बाद दोनों के बीच एक बार फिर से तकरार बढ़ गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.