विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर कोरिया ने लोगों से की कुत्ते के मांस का सूप पीने की अपील, क्या है वजह?

Published: Wed, 05 Aug 2026 06:46 PM (IST)

उत्तर कोरिया में भीषण गर्मी से बचाव के लिए सरकार और डॉक्टरों ने लोगों को खान-पान में बदलाव की सलाह दी है।

(यह सांकेतिक तस्वीर AI से बनाई गई है)

(यह सांकेतिक तस्वीर AI से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। उत्तर कोरिया में इन समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। कुछ शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। तपती गर्मी और लू से बचने के लिए कोरियाई सरकार और डॉक्टर्स ने लोगों को खान-पान में बदलाव करने को कहा है।

इसी एडवाइजरी को लेकर अब बहस छिड़ी है। दरअसल सरकारी सलाह में तरबूज और खीरे जैसी ठंडी खाने वाली चीजों के साथ कुत्ते के मांस का सूप (Bosintang) पीने को भी कहा गया है।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के अखबार 'रोडोंग सिनमुन' ने रविवार को स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह जारी की। इसमें गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए और ऐसे खाने की चीजों का सुझाव दिया गया, जिनके बारे में माना जाता है कि वे लोगों को गर्मी का सामना करने में मदद करते हैं।

प्योंगयांग जनरल हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर का हवाला देते हुए रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भीषण गर्मी लोगों की सेहत और बिगाड़ सकता है। SCMP ने रोडोंग सिनमुन का हवाला देते हुए डॉक्टर के हवाले से कहा, 'गर्मी से होने वाली थकान और हीटस्ट्रोक के कारण दिल की बीमारियां, डायबिटीज और हाइपरथायरायडिज्म जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।'

सलाह में कुत्ते के मांस का सूप भी शामिल 

रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को तरबूज, खीरा और मूंग जैसी ठंडक देने वाली चीजें खाने की सलाह दी गई है। इसमें बहुत पौष्टिक खाने की भी सलाह दी गई, जिसमें कुत्ते के मांस का सूप, मछली का दलिया और लाल बीन्स का दलिया शामिल है।

SCMP की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्ते के मांस का सूप (जिसे स्थानीय भाषा में 'डैंगोगी गुक' या "स्वीट मीट सूप कहा जाता है) को उत्तर कोरियाई सरकार लंबे समय से एक पारंपरिक हेल्थ टॉनिक के तौर पर बढ़ावा देती रही है। माना जाता है कि यह गर्मी से निपटने में मदद करता है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आधिकारिक तौर पर बढ़ावा दिए जाने के बावजूद, यह डिश महंगी है और कई लोगों की पहुंच से बाहर है।डैंगोगी लेकिन यह एक महंगा खाना है। इसे अधिकांश गर्मी के दिनों में खाया जाता है ताकि गर्मी से होने वाली थकान से बचा जा सके।

उत्तर कोरिया में बढ़ रही गर्मी 

रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जुलाई से उत्तर कोरिया में लगातार 'ट्रॉपिकल नाइट्स' (ऐसी रातें जिनमें तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है) देखी जा रही हैं।

कोरियाई सेंट्रल ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन ने कहा है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार तक भीषण गर्मी की चेतावनी लागू रहेगी। दिन का तापमान 33°C से 35°C के बीच रहने और औसत नमी 70% से ज्यादा होने का अनुमान है।