विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हंता के बाद अब नोरो वायरस ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन, बीच समुद्र दो क्रूज में फैला संक्रमण

Published: Sun, 10 May 2026 08:02 PM (IST)

दुनिया के सामने हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का खतरा मंडरा रहा है, जिससे दो क्रूज शिप प्रभावित हुए हैं। ...और पढ़ें

हंता के बाद अब नोरो वायरस ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन।               (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

हंता के बाद अब नोरो वायरस ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

HighLights

  1. कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज पर नोरोवायरस का प्रकोप।

  2. एमवी होंडियस क्रूज पर हंतावायरस का कहर।

  3. डब्ल्यूएचओ और सीडीसी कर रहे स्थिति की निगरानी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हंतावायरस के खौफ के बीच दुनिया के सामने एक और नया वायरस सामने आ गया है। दुनिया इस समय दो अलग-अलग क्रूज शिप पर फैले वायरस संक्रमण से चिंतित है।

हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप होंडियस के बाद अब कैरेबियन प्रिंसेस मैं नोरो वायरस फैल गया है। दोनों जहाजों की निगरानी अमेरिकी एजेंसी सीडीसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कर रहे हैं।

कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज पर नोरो वायरस ने दी दस्तक

कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज फ्लोरिडा से 13 दिन की यात्रा पर निकला है। इसमें 3116 यात्री व 1131 क्रू सवार हैं। जहाज पर करीब 115 नोरो वायरस के कारण उल्टी-दस्त और पेट में संक्रमण से प्रभावित हैं। ये क्रूज शिप 11 मई को अमेरिका के पोर्ट कैनवारेल पहुंचेगा।

एमवी होंडियस पर हंता का कहर

अर्जेंटीना से अंटार्कटिका की यात्रा पर निकले इस एमवी होंडियस क्रूज पर 147 यात्री और क्रू मेंबर सवार हैं। अब तक 6 प्रभावित और 3 की संक्रमण से मौत की पुष्टि । संक्रमण के चलते कैप वेर्दे में डॉकिंग नहीं मिली। अब इसे कैनरी आइलैंड ले जाया गया है। WHO यात्रियों की निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- क्रूज शिप पर हंता वायरस का खतरा: तीन की मौत से दहशत, कैसे फैलता है यह संक्रमण?