इस कारण से इस साल नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
स्वीडिश अकादमी ने इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं देने का निर्णय लिया है।
कोपेनहेगन (एपी)। स्वीडिश अकादमी का कहना है कि इस वर्ष साहित्य में नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। अपने उपर लगे यौन-उत्पीड़न के आरोपों के कारण संस्था की प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाल पड़ा है जिसके कारण अकादमी ने इस साल शांति पुरस्कार नहीं देने का निर्णय लिया है।
अकादमी ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि 2018 का शांति पुरस्कार 2019 में दिया जाएगा। यह निर्णय स्टॉकहोम में एक साप्ताहिक बैठक में किया गया था जिसमें अकादमी पर यौन उत्पीड़न और वित्तीय घोटालों का आरोप लगाए जाने के बाद कहा गया कि अकादमी को विजेता चुनने का कोई अधिकार नहीं है।
एक बयान में, अकादमी ने कहा कि निर्णय "वर्तमान में अकादमी की प्रतिष्ठा और इस पर सार्वजनिक विश्वास को बनाए रखने के संदर्भ में लिया गया।" 1943 के बाद से यह पहली बार होगा जब प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है। 1943 के दौरान युद्धग्रस्त होने के कारण शांति पुरस्कार नहीं दिया गया था।