विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा टला

Published: Thu, 16 Jul 2026 09:27 PM (IST)

न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में ते अनाऊ के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इमारतें हिल गईं और लोग सड़कों पर आ गए।

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके

HighLights

  1. न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में आया तेज भूकंप।

  2. शुरुआत में जारी सुनामी की चेतावनी रद की गई।

  3. कोई हताहत या बड़े नुकसान की खबर नहीं।

डिजिटल डेस्क, वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में ते अनाऊ (Te Anau) शहर के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि इमारतें हिल गईं और लोग सड़कों पर बाहर निकल आए।

अधिकारियों को कुछ समय के लिए सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। किसी के घायल होने या नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं मिली है।

न्यूजीलैंड में आया जोरदार भूकंप

न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ते अनाऊ से लगभग 40 किमी (25 मील) उत्तर में था, जो पर्यटकों के पसंदीदा इलाके फियोर्डलैंड (Fiordland) का प्रवेश द्वार है।

भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 14 मिनट पर आया। अधिकारियों ने शुरू में इसकी तीव्रता 6.3 आंकी थी, जिसके बाद NEMA ने सुनामी की चेतावनी जारी की और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा।

बाद में भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई गई और NEMA ने सुनामी की चेतावनी को 'सलाह' में बदल दिया और फिर पूरी तरह से सुनामी के अलर्ट को रद कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद दो घंटे तक सुनामी का कोई संकेत नहीं मिला, इसी के चलते खतरा टल गया है और सुनामी के अलर्ट को रद कर दिया।

भूंकप के झटकों से डर गए लोग

ते अनाऊ के फियोर्डलैंड होटल में ड्यूटी मैनेजर के तौर पर काम करने वाली स्थानीय निवासी मेलीन पुयात ने रॉयटर्स को बताया कि भूकंप काफी तेज था और इससे इमारत लगभग एक मिनट तक हिलती रही। उन्होंने कहा, 'होटल में सब कुछ हिल रहा था।'

खतरे की निगरानी करने वाले सिस्टम 'जियोनेट' (GeoNet) को भूकंप महसूस होने की 18,000 से ज्यादा रिपोर्ट मिलीं।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ट्रंप से ज्यादा लोगों को चिनफिंग पर भरोसा, लोकप्रियता में भी अमेरिका से आगे निकला चीन; रिपोर्ट में दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।