विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में छात्रों संग हिंदी गाने पर टीचर ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:51 AM (IST)

नेपाल की शिक्षिका सीमा का अपने स्कूल की बच्चियों के साथ भारतीय गाने 'दिलरुबा दिलनशीं' पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

बच्चों संग डांस करतीं टीचर की तस्वीर (फोटो- स्क्रीन ग्रैब)

बच्चों संग डांस करतीं टीचर की तस्वीर (फोटो- स्क्रीन ग्रैब)

HighLights

  1. नेपाली शिक्षिका सीमा का छात्रों संग डांस वीडियो वायरल।

  2. भारतीय गाने 'दिलरुबा दिलनशीं' पर बच्चों ने किया डांस।

  3. शिक्षिका की ऊर्जा और बच्चों के उत्साह की हो रही तारीफ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल की एक शिक्षिका का बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में नेपाल की शिक्षिका अपने स्कूल की बच्चियों के साथ भारतीय गानों पर डांस कर रही हैं।

बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वो 'दिलरुबा दिलनशीं' गाना है इसी पर बच्चे खूब मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे देख कर खूब आनंद ले रहे हैं। लोग इस डांस में शिक्षिका के एनर्जी और बच्चों की मस्ती भरे अंदाज में डांस की खूब चर्चा कर रहे हैं।

कौन हैं ये शिक्षिका

सीमा नाम की यह शिक्षिका नेपाल के चितवन जिले में स्थित 'एवरेस्ट एकेडमी पदमपोखरी' में पढ़ाती हैं। उन्होंने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां वे अक्सर अपने छात्रों के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

शिक्षिका के डांस को फॉलो कर रहे बच्चे

इस वीडियो के शूटिंग लोकेशन की बात करें तो ये स्कूल के अंदर नहीं शूट किया गया है बल्कि ये बाहर सड़क पर शूट किया गया है। इसमें सीमा को हरे और नीले रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों के एक समूह के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

सभी बच्चे अपने स्कूल के पहचान पत्र (ID कार्ड) पहने हुए हैं और वे बहुत उत्साह के साथ शिक्षिका के डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स से इस वीडियो को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

कोरियाग्राफी की हो रही तारीफ

कई लोगों ने सीमा की कोरियोग्राफी की भी तारीफ की है। बच्चे लगभग हर डांस स्टेप को पूरे आत्मविश्वास के साथ कर रहे हैं, इससे ये वीडियो काफी आनंद देता है। सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया में कुछ लोगों का ये भी मानना है कि क्लास रूम से बाहर की इस तरह की गतिविधियां छात्रों को प्रोत्साहित करने का अच्चा तरीका है। इससे उन्हें स्कूल आने का मन करेगा और पढ़ाई भी मजेदार हो जाएगी।

भारत में बदल रहा मौसम का पैटर्न, पश्चिम के सूखे इलाकों में बढ़ी बारिश; तो पानी वाले इलाकों में कम हुई बरसात

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।