विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेस स्वतंत्रता पर प्रहार: मीडिया संस्थानों में घुसी नेपाल पुलिस, कई वरिष्ठ पत्रकारों को हिरासत में लिया

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:44 AM (IST)

नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मीडिया संस्थानों के न्यूजरूम में जाकर पत्रकारों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में ...और पढ़ें

मीडिया संस्थानों में जाकर नेपाल पुलिस ने पत्रकारों को हिरासत में लिया (फोटो- एएनआई)

मीडिया संस्थानों में जाकर नेपाल पुलिस ने पत्रकारों को हिरासत में लिया (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. नेपाल में मीडिया दफ्तरों में घुसकर पत्रकारों की गिरफ्तारी से उठे गंभीर सवाल

  2. यह कार्रवाई दैनिक नया पत्रिका की उस खबर के एक दिन बाद हुई

एएनआई, काठमांडू। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मीडिया संस्थानों के न्यूजरूम में जाकर पत्रकारों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना था कि समाचार सामग्री को लेकर पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था।

यह कार्रवाई दैनिक नया पत्रिका की उस खबर के एक दिन बाद हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हरि प्रसाद फुयाल और कथित बिचौलिये इनाम सपकोटा के बीच वाट्सएप वार्ता का ब्योरा दिया गया था।

सपकोटा पर आरोप है कि उसने सरकारी संस्थानों को प्रभावित करने के लिए प्रभावशाली लोगों से अपने संबंधों का इस्तेमाल किया।

सबसे पहले सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी नेपाल प्रेस (ऑनलाइन पोर्टल) के न्यूजरूम में दाखिल हुए और पत्रकार बिश्वमणि सुबेदी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। उन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया। शाम को पुलिसकर्मी पत्रकार नवराज मैनाली की तलाश में नया पत्रिका दैनिक के मुख्यालय पहुंचे।

पुलिस आनलाइन समाचार संस्थान दियो पोस्ट के कार्यालय में भी प्रधान संपादक और समाचार समन्वयक की तलाश में पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं होने पर लौट गई। साइबर ब्यूरो के एसपी दीपक अवस्थी ने पुष्टि की कि सुबेदी और कई अन्य लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।