विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में हाई अलर्ट! फिर से बढ़ रहा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Published: Sun, 30 Aug 2026 09:42 AM (IST)

नेपाल में भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। NDRRMA ने निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है।

भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से नेपाल में अलर्ट (फोटो- PTI)

भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से नेपाल में अलर्ट (फोटो- PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में त्रासदी के बाद एक बार भी भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी के अचानक बढ़ते प्रवाह और तेज गर्जना को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

भोटेकोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और राहत टीमों से बहुत सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा है।

bhote koshi (3)

अलर्ट मोड पर प्रशासन

रसुवा में नदी के तटीय इलाकों और नेपाल-चीन सीमा के आसपास रहने वाले समुदायों को जलस्तर पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर नुवाकोट और धाडिंग में नदी बेसिन के समीप आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय प्रशासन की टीमों को अलर्ट मोड (स्टैंडबाय) पर रखा गया है।

सावधानी बरतने की अपील

NDRRMA नेपाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "रसुवा जिला प्रशासन कार्यालय को भोटे कोशी नदी में उफान और तेज बहाव की आवाज सुने जाने की सूचना मिली है। इसी कारण रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग के नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जाती है। जैसे ही अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होगी, हम नया अपडेट जारी करेंगे।"

यह नई चेतावनी निचले इलाकों के उन तीन प्रमुख जिलों के लिए जारी किया गया है, जो बीते 26 अगस्त को आई फ्लैश फ्लड में सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

bhote koshi (2)

मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 675 पहुंचा

नेपाल में भोटे कोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ से स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है, जहां अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है और 2,418 लोग लापता हैं। इस त्रासदी में 287 भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के 128 लोग (PIOs) भी लापता बताए जा रहे हैं। 

राहत और बचाव अभियान के बीच रसुवा की एक पनबिजली परियोजना से चार भारतीयों (रिपु कुमार, चनेश्वर नर्ज़री, कृपा शंकर और मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन) को सुरक्षित निकालकर काठमांडू पहुंचाया गया है, जिसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बचाए गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 88 हो गई है।

यह भी पढ़ें- नेपाल के उजड़े घरों की कहानी सुना रही ‘नारायणी’, तस्वीरों में देखें एक झलक

यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी के बाद 6 हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में फंसे 500 से अधिक लोग, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।