'बाढ़ के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में लग सकते हैं 5 अरब डॉलर', बोले नेपाल के विदेश मंत्री
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण में अरबों डॉलर का खर्च आ सकता है।

नेपाल के पुनर्निर्माण में लग सकते हैं 5 अरब डॉलर।
HighLights
बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण में अरबों डॉलर का खर्च आ सकता है।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी।
नेपाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में 5 अरब डॉलर लगेंगे।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का खर्च अरबों डॉलर हो सकता है। नेपाल से विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने शनिवार को कहा कि विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का खर्च अरबों डॉलर तक पहुंच सकता है, क्योंकि अधिकारी तबाही के बड़े पैमाने से निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने काठमांडू में पत्रकारों से कहा, 'पुनर्निर्माण और पुनर्वास में शायद अरबों डॉलर का खर्च आएगा। हम नुकसान और क्षति का आंकलन करेंगे और फिर योजना बनाएंगे, लेकिन मैं मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संपर्क कर रहा हूं।'
आपदा के तीन दिन बाद, खनाल ने कहा रि अभी सबसे जरूरी काम बचाव और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है, लेकिन आपदा का पैमाना सरकार की क्षमता पर पहले ही भारी पड़ रहा था।
इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में आ सकता है 5 अरब डॉलर का खर्च- बिनोद चौधरी
नेपाल के इकलौते अरबपति के मुताबिक, इस हफ्ते आई भयानक बाढ़ के बाद नेपाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने में कम से कम 5 अरब डॉलर का खर्च आ सकता है।
चौधरी ग्रुप के चेयरमैन बिनोद चौधरी ने ब्लूमबर्ग टीवी पर हस्लिंडा अमीन से कहा कि अगर खर्च इस स्तर तक पहुंच जाता है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी। बात सिर्फ पैसे की नहीं है, बल्कि इसमें लगने वाले समय और मुश्किल भौगोलिक स्थिति की भी है।
चौधरी ग्रुप का कारोबार 12 सेक्टर में फैला है, जिसमें फूड और टेलीकॉम से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और बैंकिंग तक शामिल हैं। उन्होंने पुनर्वास की प्रक्रिया और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के बारे में कहा कि यह हमारे सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है।
