नेपाल में बाढ़ से तबाही: चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली 42 km लंबी सड़क बह गई, 700 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से बाढ़ ने नुवाकोट को चीन बॉर्डर से जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी महत्वपूर्ण व्यापारिक सड़क को बहा दिया है, जिससे कई पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही। (एएनआई)
HighLights
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से 700 से अधिक लापता।
नुवाकोट-चीन सीमा को जोड़ने वाली 42 किमी सड़क बही।
भोटेकोशी नदी के कारण व्यापारिक मार्ग को भारी नुकसान।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई अचानक बाढ़ से भीषण तबाही मची है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण 700 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं, वहीं 157 लोगों की मौत गई है।
इस तबाही में नेपाल के नुवाकोट से चीन बॉर्डर तक जाने वाला एक अहम व्यापारिक मार्ग कट गया है, कई पुल बह गए हैं और नुकसान का आकलन अभी जारी है।
नुवाकोट को चीन बॉर्डर से जोड़ने वाली सड़क बनी
सड़क विभाग के अनुसार, भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने नुवाकोट के बेट्रावती को रसुवा के रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी सड़क को बहा दिया है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल शुभराज नेउपाने ने बताया कि बाढ़ के पानी ने कई जगहों पर सड़क को नष्ट कर दिया और कई क्रंक्रीट पुल बह गए।
#EXCLUSIVE NEPAL AND CHINA BORDER: ENTIRE VILLAGE WASHED AWAY DUE TO SUDDEN FLASH FLOOD
Wednesday, 26th August 2026 pic.twitter.com/noWSOO44gg
— Agraprana Pahlawan (@skynewsagra) August 26, 2026
बेट्रावती से रसुवागढ़ी बॉर्डर तक 42 km सड़क क्षतिग्रस्त
नेउपाने ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बेट्रवती से रसुवागढ़ी बॉर्डर तक का पूरा 42 किलोमीटर का हिस्सा बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बने कई कंक्रीट के पुल भी बह गए हैं। हम अभी भी नुकसान के पूरे दायरे का आकलन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्याफ्रुबेसी से बॉर्डर की ओर आगे के 16 किलोमीटर के हिस्से में नुकसान की जानकारी का अभी भी इंतजार है।
पिछले साल भी बाढ़ से सड़क को हुआ नुकसान
यह सड़क भोटेकोशी नदी के किनारे-किनारे बनी है और बाढ़ के कारण इसे बार-बार नुकसान पहुंचा है। पिछले साल भी बाढ़ से कई जगहों पर सड़क को नुकसान पहुंचा था। नेपाल-चीन बॉर्डर इलाके से बहने वाली ल्हेंडे नदी में आई बाढ़ ने मितरी पुल को भी नष्ट कर दिया था।
पिछले साल हुए नुकसान के बाद, चीन सरकार की मदद से स्याफ्रुबेसी से बॉर्डर की ओर 16 किलोमीटर के हिस्से को टू-लेन सड़क में बदलने का काम शुरू हुआ था। सड़क विभाग ने बताया कि हालिया बाढ़ ने उस हिस्से को भी बहा दिया है।
नेउपाने ने कहा कि विभाग का स्याफ्रुबेसी और बॉर्डर के बीच सड़क पर तैनात सुपरवाइजरों से भी संपर्क टूट गया है।
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, बिहार-यूपी के 10 जिलों में अलर्ट; हेल्पलाइन नंबर जारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।