विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में तबाही के बीच 'ढाल' बनकर खड़ा रहा हरा मकान, बालकनी में फंसे लोगों का क्या हुआ?

Published: Sat, 29 Aug 2026 01:22 PM (IST)

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जहां पुल और घर बह गए, वहीं एक हरे रंग का मकान मजबूती से ...और पढ़ें

HighLights

  1. नेपाल बाढ़ में हरे रंग का मकान मजबूती से खड़ा रहा

  2. आसपास के पुल और घर पानी में बह गए

  3. मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया

डिजिटल डेस्क, काठमाडूं। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के दौरान पानी की तेज बहाव में पेड़ पुल से लेकर घर तक जो भी बीच में आया सबकुछ बहा दिया। लेकिन इस भीषण तबाही के बीच एक 'हरे रंग के मकान' की मजबूती ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ओर जहां पानी की तेज बहाव में पुल और घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं, वहीं यह घर विनाशकारी बाढ़ के बीच जस का तस खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

लोग बता रहे कुदरत का करिश्मा

मलबे और उफनती नदी के बीच सुरक्षित खड़े इस मकान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे बेहतरीन इंजीनियरिंग और कुदरत के करिश्मे का अद्भुत उदाहरण बता रहे हैं। क्योंकि मकान के आस-पास की इमारतें और पुल पानी में ताश के पत्तों की तरह बह गए, लेकिन इस घर की नींव को पानी की प्रचंड धाराएं भी नहीं हिला सकीं।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ की यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, यह वीडियो नेपाल में कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो हो रहा वायरल

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक यह घर खड़ा रहा, तेज गति से बहते कीचड़ भरे बाढ़ के पानी से घिरे हरे रंग के घर का एक वीडियो वायरल हो गया, जैसे ही बाढ़ का पानी इलाके में तेजी से बढ़ा, घर के आसपास की कई इमारतें बह गईं।

लोगों के सुरक्षित बचने का दावा

भयावह दृश्यों को देखकर लोग घर में फंसे परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। हालांकि, बाद में सामने आए नए वीडियो में दावा किया गया है कि मकान की मजबूती के कारण परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।

सोशल मीडिया यूजर्स इस विचित्र नजारे को देखकर हैरान हैं। लोग भगवान का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ इस मकान की बेहतरीन निर्माण गुणवत्ता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो के कमेंट लिखा, "जिस किसी ने भी वह इमारत बनाई है, उसे बधाई हो।"

यह भी पढ़ें- अस्पताल फुल, शवों से आ रही दुर्गंध... नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद अब महामारी का खतरा