नेपाल में लापता 213 भारतीय नागरिकों को मृत घोषित करने की तैयारी, 2 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
नेपाल सरकार ने अगस्त में त्रिशूली-भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के दौरान लापता हुए 213 भारतीय नागरिकों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-1795624538202_m.webp)
नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों की सूची जारी (File Photo)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि नेपाल सरकार ने अगस्त में त्रिशूली-भोटे कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों को मृत मानकर उनकी मृत्यु की घोषणा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के लिए 213 लापता भारतीय नागरिकों की पहचान की गई है।
एक्स पर दूतावास ने बताया कि नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथारिटी ने अपनी वेबसाइट पर 213 लापता भारतीय नागरिकों की एक सूची जारी की है। साथ ही, इसमें दी गई जानकारी पर आपत्तियां, नई बातें जोड़ने, कुछ हटाने या किसी तरह के बदलाव के लिए सुझाव मांगे गए हैं। दूतावास ने लापता लोगों के परिजनों से आग्रह किया है कि वे अपनी चिंताएं या प्रस्तावित बदलाव दो दिसंबर से पहले दर्ज कराएं।
दूतावास ने कहा कि अगर लापता लोगों के परिजनों को इस सूची को लेकर कोई आपत्ति है या वे कोई बदलाव सुझाना चाहते हैं, तो वे दो दिसंबर 2026 से पहले काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
परिवार ईमेल पते eoikathmandufloodsupport@gmail.com या मोबाइल नंबर प्लस 9779851316807 के जरिए दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर वाट्सएप पर भी उपलब्ध है।