Move to Jagran APP

बदलती जलवायु के अनुकूल नहीं है 'निमो' मछली, जानें- क्यों है ये बेहद खास

शोधकर्ताओं ने एक प्रशिद्ध जैवविविधता वाली जगह किम्बे बे के एक द्वीप पर क्लाउनफिश की आबादी की पांच पीढ़ी का फैमिली ट्री तैयार किया।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 08:51 PM (IST)
बदलती जलवायु के अनुकूल नहीं है 'निमो' मछली, जानें- क्यों है ये बेहद खास
बदलती जलवायु के अनुकूल नहीं है 'निमो' मछली, जानें- क्यों है ये बेहद खास

मेलबर्न, प्रेट्र। शोधकर्ताओं ने बताया है कि क्लाउनफिश का दीर्घकालिक अस्तित्व समुद्री एनीमोन पर निर्भर करता है। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन से इन दोनों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न कर रहा है। क्लाउनफिश आधारित प्रशिद्ध हॉलीवुड फिल्म आने के बाद उसे 'निमो' के नाम से भी जाना जाता है।

loksabha election banner

ऑस्ट्रेलिया में जेम्सकुक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं सहित एक टीम ने पापुआ न्यू गिनी की रीफ में क्लाउनफिश की आबादी का 10 साल तक आनुवंशिक अध्ययन किया। पाया गया कि क्लाउनफिश परस्पर दो समुद्री एनीमोन प्रजातियों - हेटेरिस मैगिसिपा और स्टिचोडैक्टाइल के साथ रहती है।

शोधकर्ताओं ने एक प्रशिद्ध जैवविविधता वाली जगह किम्बे बे के एक द्वीप पर क्लाउनफिश की आबादी की पांच पीढ़ी का फैमिली ट्री तैयार किया।

आनुवंशिक क्षमता की भी हुई जांच

वैज्ञानिकों ने बढ़ते जलवायु परिवर्तन में क्लाउन फिश की जनसंख्या का आकलन किया। साथ ही प्रत्येक क्लाउनफिश की बदलते परिवर्तन को स्वीकार करने की आनुवंशिक क्षमता की भी जांच की। 'इकोलॉजी लेटर्स' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि क्लाउनफिश की प्रजनन दर पूरी तरह से एनीमोन पर निर्भर करती है। इस अध्ययन के सहलेखक ज्योफ जोन्स ने बताया कि क्लाउनफिश की आबादी इस बात पर ज्यादा निर्भर करती है कि वह कितनी गुणवत्ता वाले एनीमोन के संपर्क में है। अगर एनीमोन स्वस्थ रहते हैं तो क्लाउनफिश की आबादी भी बढि़या रहती है।

आसपास के वातावरण पर निर्भर है क्लाउनफिश

महत्वपूर्ण बात यह है कि एनीमोन भी शैवाल पर निर्भर होते हैं। यदि शैवाल काफी समय तक एनीमोन से दूर हो जाएं तो एनीमोन की मौत होने लगती है, जिससे क्लाउनफिश की आबादी पर भी असर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि क्लाउनफिश पूरी तरह से अपने आसपास के वातावरण पर निर्भर है। जो जलवायु परिवर्तन की वजह से साल दर साल खराब हो रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसार क्लाउनफिश की आबादी इस बात पर निर्भर करती है कि मनुष्य उनके आवास की गुणवत्ता बनाए रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.