दस वर्ष पहले लहराया था नाजी झंडा, अास्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने अब की निंदा
अफगानिस्तान में नाजी झंडा लहराए जाने की घटना को लेकर दस वर्ष बाद आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने अपने सैनिकों की निंदा की है।
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 07:20 PM (IST)
केनबरा, एपी। अफगानिस्तान में नाजी झंडा लहराए जाने की घटना के करीब एक दशक बाद प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने गुरुवार को इस करतूत के लिए ऑस्ट्रेलियाई विशेष बल के जवानों की निंदा की। वर्ष 2007 में अफगानिस्तान में एक विशेष अभियान के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने अपने एक वाहन पर नाजी झंडा लहराया था। लाल रंग के इस झंडे के बीच में काले रंग से स्वास्तिक बना हुआ था।
ऑस्ट्रेलियाई ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन द्वारा इस तस्वीर को प्रकाशित किए जाने के बाद विशेष बल के जवानों की खूब निंदा हुई थी। अब टर्नबुल भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'अनुशासित सेना के जवानों का ऐसी घटना में शामिल होना अस्वीकार्य है। यह पूरी तरह गलत था। इसके लिए उन पर कार्रवाई भी की गई थी।'
रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'सेना के वाहन पर झंडा थोड़ी देर के लिए लगाया गया था। बाद में कार्रवाई करते हुए इसे तुरंत उतार लिया था।' अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जंग में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरा सबसे बड़ा देश था। वर्ष 2002 से 2013 के बीच अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के 41 सैनिकों की मौत हुई। 2013 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने सैनिक वापस बुला लिए थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें