Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चीन का ही हिस्सा है ताइवान', इस देश ने सारे राजनयिक संबंध किए खत्म; ड्रैगन को मिला नया साथी

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 01:59 PM (IST)

    Nauru Taiwan Relation Ended नाउरू ने राजनयिक मान्यता ताइवान से चीन में स्थानांतरित कर दी है। नाउरू ने एलान किया कि ताइवान चीन का ही हिस्सा है और वो अब चीन के साथ ही सारे संबंध रखेगा। नाउरू के इस कदम से ताइवान के पास अब दुनिया भर के 12 राजनयिक सहयोगी रह गए हैं। ताइवान के अब 11 देशों और वेटिकन के साथ आधिकारिक संबंध हैं।

    Hero Image
    Nauru Taiwan Relation ended ताइवान से नाउरू ने संबंध तोड़े।

    एपी, ताइपे। Nauru Taiwan Relation Ended दुनिया के सबसे छोटे प्रशांत द्वीप राष्ट्र नाउरू ने ताइवान के साथ सारे संबंध तोड़कर राजनयिक मान्यता चीन को दे दी है। नाउरू ने एलान किया कि ताइवान, चीन का ही हिस्सा है और वो अब चीन के साथ ही सारे संबंध रखेगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताइवान के अब केवल 12 राजनयिक सहयोगी रहे

    नाउरू के इस कदम से ताइवान के पास अब दुनिया भर के 12 राजनयिक सहयोगी रह गए हैं। ताइवान के अब 11 देशों और वेटिकन के साथ आधिकारिक संबंध हैं। सात लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में हैं, तीन प्रशांत द्वीप समूह में हैं और एक अफ्रीका में है।

    ताइवान को अलग देश नहीं मानेंगे

    नाउरू ने कहा कि अब हम ताइवान को अलग देश नहीं मानेंगे और उसे चीन का ही अभिन्न अंग मानेंगे। नाउरू ने कहा कि अब हम ताइवान से कोई राजनीतिक या कूटनीतिक संबंध नहीं रखेंगे। 

    नहीं पड़ेगा ज्यादा असर

    हालांकि, नाउरू के इस फैसले का ताइवान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि नाउरू की दुनिया में कोई बड़ी साख नहीं है। नाउरू में केवल 12500 लोग रहते हैं।

    सुखों का द्वीप माना जाता नाउरू

    नाउरू को सुखों का द्वीप भी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी काफी कम आबादी है और यहां लोग काफी सुख चैन से रहते हैं।