विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वियतनाम के राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल, रक्षा सहयोग पर जोर

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:07 AM (IST)

भारतीय दूतावास के अनुसार, डोभाल ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग ताम क्वांग से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने ...और पढ़ें

वियतनाम के राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल

वियतनाम के राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल

HighLights

  1. डोभाल ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग ताम क्वांग से भी मुलाकात की

  2.  दोनों पक्षों ने कानून प्रवर्तन, साइबर, समुद्री और आर्थिक सुरक्षा पर चर्चा की

पीटीआई, हनोई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हनोई यात्रा के दौरान वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं देते हुए भारत-वियतनाम उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में समर्थन के लिए उनका आभार जताया। बैठक में मई में वियतनामी राष्ट्रपति की भारत यात्रा का भी उल्लेख हुआ।

भारतीय दूतावास के अनुसार, डोभाल ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग ताम क्वांग से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने कानून प्रवर्तन, साइबर, समुद्री और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा क्षमता निर्माण पर चर्चा की।

क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। डोभाल ने उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की।

वहीं, विदेश मंत्री ले होआइ त्रुंग के साथ बैठक में 2027 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। यात्रा के दौरान डोभाल ने हनोई स्थित क्वान सु पैगोडा के दर्शन भी किए। दोनों देशों ने 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार 25 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।