विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नासा के वायजर-1 ने रचा इतिहास, धरती से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचने वाला बना पहला अंतरिक्षयान

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:47 PM (IST)

नासा के अंतरिक्षयान वायजर-1 ने पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तय करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी ...और पढ़ें

वायजर-1 ने रचा इतिहास (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

वायजर-1 ने रचा इतिहास (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. वायजर-1 ने पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तय की।

  2. यह किसी भी अंतरिक्षयान का सबसे दूर का रिकॉर्ड है।

  3. यान 1977 में लॉन्च हुआ, 26 अरब किमी दूर पहुंचा।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्षयान वायजर-1 ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अंतरिक्ष में और प्रवेश करते हुए धरती से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुंच गया है। यह ऐसा रिकार्ड है, जहां धरती से भेजा गया कोई दूसरा अंतरिक्षयान नहीं पहुंचा है।

नासा के अनुमान के अनुसार, यह अंतरिक्षयान बुधवार की सुबह 5:16 बजे पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी पर पहुंच गया। प्रकाश 24 घंटे में जितनी दूरी तय करता है, उसे प्रकाश-दिवस कहते हैं। यह दूरी करीब 16 अरब मील (26 अरब किलोमीटर) है।

वायजर-1 को 49 साल पहले 1977 में लांच किया गया था। इस अंतरिक्षयान के लिए 26 अरब किलोमीटर से ज्यादा की यह दूरी वाकई हैरान कर देने वाली है। कैलिफोर्निया स्थित नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अधिकारियों को यान से संकेत मिलने और उसके इस दूरी तक पहुंचने की पुष्टि होने के लिए करीब एक दिन इंतजार करना होगा।

उन्होंने इस उपलब्धि पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया है। वायजर प्रोजेक्ट की मैनेजर सुजैन डोड ने कहा, 'एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुंचना अद्भुत उपलब्धि है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे देख पाऊंगी।'

मानव-निर्मित अंतररिक्षयानों में सबसे दूर स्थित वायजर-1 करीब 38 हजार मील प्रति घंटे (61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से उड़ रहा है। इस अंतरिक्षयान की उपलब्धियों की सूची में यह एक नया कीर्तिमान है।

इस अंतरिक्षयान को जब लांच किया गया था, तो उसके एक महीने बाद ही वायजर-2 को लांच किया गया था। ये दोनों अंतरिक्षयानों ने अपने मिशन को उम्मीद से लगभग दस गुना ज्यादा बढ़ा दिया है। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।