म्यांमार सेना ने प्रसूति क्लीनिक और स्कूल पर बोला हमला, 15 की मौत
म्यांमार सेना ने सप्ताहांत में कई जगहों पर हमले किए, जिनमें एक मैटरनिटी क्लीनिक और स्कूल भी शामिल थे, जिससे एक नवजात सहित 15 लोगों की मौत हो गई।

म्यांमार सेना ने प्रसूति क्लीनिक और स्कूल पर बोला हमला। (रॉयटर्स)
HighLights
म्यांमार सेना के हमलों में 15 लोग मारे गए।
हमलों में मैटरनिटी क्लीनिक और स्कूल निशाना बने।
पश्चिमी रखाइन राज्य में भीषण लड़ाई जारी है।
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। सप्ताहांत में म्यांमार की सेना द्वारा कई जगहों पर किए गए हमलों में 15 लोग मारे गए, जिनमें एक नवजात भी शामिल है। इन हमलों में एक मैटरनिटी क्लीनिक और स्कूल भी निशाना बने। एक जातीय सशस्त्र समूह, सहायता कर्मी और मानवाधिकार निगरानीकर्ताओं ने यह जानकारी दी है।
ये बमबारी ऐसे समय में हुई है, जब सेना समर्थित सरकार उन इलाकों को वापस पाने के लिए अभियान तेज कर रही है, जो अब विद्रोही समूहों के कब्जे में हैं। सेना समर्थित सरकार के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। सरकार पहले भी कह चुकी है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ एक वैध अभियान चला रही है।
रविवार को पश्चिमी रखाइन राज्य के चार कस्बों में हवाई हमले हुए। हाल के हफ्तों में यहां भीषण लड़ाई चल रही है, क्योंकि अराकान आर्मी, जिसका राज्य के ज्यादातर हिस्सों पर नियंत्रण है, राजधानी सितवे के करीब पहुंच गई है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)